
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
मनियर, बलिया. मनियर थाना क्षेत्र के छितौनी गांव में मनियर बलिया मार्ग पर नोजा कान्वेंट स्कूल के पास सोमवार को सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुरेंद्र पांडेय (उम्र 30) वर्ष पुत्र रामबचन पांडेय निवासी रिगवन थाना मनियर के रूप में हुई।
मिली जानकारी के अनुसार सुरेंद्र पांडेय किसी कार्य से सोमवार को सुबह 10:30 बजे बलिया की तरफ जा रहे थे कि नीलगाय सड़क पर आ गई जिससे टकराकर वह बुरी तरह चोटिल हो गए।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
मौके पर मौजूद लोगों ने मनियर पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी मनियर अजय कुमार त्रिपाठी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। 108 नंबर एंबुलेंस को सूचना दी गई लेकिन वह समय पर नहीं पहुंची। थाना प्रभारी ने घायल को पुलिस की गाड़ी में डालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल बलिया भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि मृतक सुरेंद्र पांडेय की शादी नहीं हुई थी। उनके एक भाई हरेंद्र पांडेय का परिवार एवं पिता राम बच्चन पांडेय मौजूद है। मां का पहले ही देहांत हो चुका है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

