
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
बैरिया,बलिया. बलिया बागी और होनहार लोगों की धरती है। यहां की प्रतिभाएं न सिर्फ स्थानीय स्तर पर बल्कि प्रशासनिक सेवाओं में उच्च पदों पर और देश-विदेश में भी सफलता का परचम लहरा रही हैं। अब बलिया के एक प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक के पुत्र ने भारतीय नौ सेना में सब लेफ्टिनेंट बन कर जिले का गौरव बढ़ाया है. उसकी कामयाबी से परिवार सहित पूरा गांव खुशी से झूम रहा है.
बैरिया क्षेत्र के चरजपुरा गांव निवासी प्राथमिक विद्यालय शिक्षक संजय पांडेय के पुत्र आर्यन पांडेय ने भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट पद पर कमीशन प्राप्त किया है। केरलम स्थित कन्नूर के इंडियन नेवल एकेडमी एझीमला मे चार वर्ष कठिन परिश्रम करने के बाद सब लेफ्टिनेंट पद पर कमीशन प्राप्त किया है।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
आर्यन पांडे की प्राथमिक शिक्षा बैरिया स्थित एक निजी विद्यालय में हुई है। कक्षा 6 से 10 तक की पढ़ाई आजमगढ़ चिल्ड्रेन एकेडमी में व इंटरमीडिएट की पढ़ाई रानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज चिनहट लखनऊ से हुई है।
आर्यन की मां कंचन पांडे गृहिणी है। आर्यन की दो छोटी बहने हैं। आर्यन के दादा 95 वर्षीय नंदकिशोर पांडे अपने पुत्र के सफलता का श्रेय उसके कठिन परिश्रम को दिया है। वही गांव के लोग आर्यन के सफलता के पीछे मां-बाप व पूरे परिवार के कठिन समय समर्पण और परिश्रम को दिया है।
आर्यन को एयरक्राफ्ट विभाग प्राप्त हुआ है। वह नौसेना के हेलीकॉप्टर और हवाई जहाज उड़ाएंगे। आर्यन के पिता संजय पांडे से पूछने पर उन्होंने कहा कि मेरे बेटे के सफलता के पीछे बड़ों का आशीर्वाद व भगवान की कृपा है।मैं और मेरे परिवार ने ईमानदारी के साथ जीवन यापन करना सीखा है। इस ईमानदारी का फल मेरे बेटे की उल्लेखनीय सफलता है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

