
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
रेवती,बलिया. आम जन की सुविधा के लिए सरकार के स्तर पर सड़कों और संपर्क मार्गों का निर्माण कराया जा रहा है लेकिन इनका निर्माण करा रहे सरकारी मुलाजिम तथा ठेकेदार सरकार की मंशा ठेंगा दिखाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे.
रेवती ब्लॉक के हड़ियांकला गांव में पीडब्ल्यूडी द्वारा सड़क की मरम्मत का कार्य चल रहा है। गांव वालों को सड़क निर्माण में अनियमितता दिखी तो विरोध जताया लेकिन कोई सुनने वाला तक नहीं है। ग्रामीणों दिखाया कि सड़क निर्माण का जो मानक होनी चाहिए वह नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि तीन दिन पहले बनी सड़क का पिच अभी से उखड़ रहा है और पिच के नीचे पूरी तरह से धूल निकल रही है।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
गाड़ियों के चलने पर स्थिति है कि सड़क वहां दब जा रही है और छतिग्रस्त हो जा रही है। इस सड़क में नीचे बिछाई गई गिट्टी ऊपर दिख रही है। गांव के शुभम सिंह तथा जय प्रकाश सिंह ने कहा कि ऐसा लगता है कि यह सड़क एक माह भी नहीं चल पायेगी और पूरी तरह से टूट कर बिखर जायेगी, पांच साल तो चलाना दूर की बात है।
बताया कि राम जानकी मंदिर से लेकर सुनील कुमार के घर तक यह सड़क जा रही है। यह सड़क लगभग दो किलो मीटर तक बन रही है। इसमें हो रहे निर्माण कार्य को दो से तीन बार रोका गया लेकिन कोई सुनवाई नही हो रही है। एक बरसात का पानी यह नहीं झेल पाएगी। शुभम ने कहा कि जो पुरानी वाला सड़क थी, इससे लाख गुना बेहतर था इसमें मानक के हिसाब से कोई काम नही हो रहा है। यह सड़क तीन दिन पहले बनीं है और इस बाबत एग्जिक्यूटिव इंजीनियर से लेकर जेई तक को काल करने पर किसी ने काल तक रिसीव नहीं किया।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

