Ballia-जमीन के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, महिलाओं समेत सात लोग घायल

Thana_Pakadi

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आशीष दूबे, बलिया

पकड़ी,बलिया. पकड़ी थाना क्षेत्र के सहरोजा गांव में गुरुवार को जमीन के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों से महिलाओं समेत सात लोग घायल हो गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई।

सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेजुरी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

जानकारी के अनुसार गांव के पूर्व प्रधान राकेश कुमार गौतम और हिमांशु कुमार के बीच काफी दिनों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। गुरुवार को इसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने लगे, जिससे कई लोग घायल हो गए।

प्रथम पक्ष से संघना पुत्री मिशन कुमार, आशा देवी पत्नी किशन कुमार, हिमांशु कुमार पुत्र डॉ. किशन कुमार तथा मिशन कुमार पुत्र स्व. गुलजार राम निवासी सहरोजा थाना पकड़ी घायल हुए हैं। वहीं दूसरे पक्ष से राकेश पुत्र सुभाष, रमेश पुत्र सुभाष तथा लीलावती पत्नी सुभाष घायल बताए गए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जानकारी ली। दोनों पक्षों की ओर से पकड़ी थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है तथा तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष पकड़ी मिथिलेश कुमार ने कहा कि दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.