Skip to content
10 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • Ballia-पीएम मोदी पर सपा सांसद की टिप्पणी से भड़की बीजेपी महिला मोर्चा,  कलेक्ट्रेट से सपा कार्यालय तक प्रदर्शन
  • Front Page
  • बलिया शहर
  • राजनीति

Ballia-पीएम मोदी पर सपा सांसद की टिप्पणी से भड़की बीजेपी महिला मोर्चा,  कलेक्ट्रेट से सपा कार्यालय तक प्रदर्शन

समाजवादी पार्टी के सांसद अजेंद्र सिंह लोधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में बलिया भाजपा महिला मोर्चा ने गुरुवार को जिला मुख्यालय पर बड़ा प्रदर्शन किया
General Desk 14 May, 2026 1 minute read
BJP Mahila Jan Akrosh

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आशीष दूबे, बलिया

बलिया. समाजवादी पार्टी के सांसद अजेंद्र सिंह लोधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में बलिया भाजपा महिला मोर्चा ने गुरुवार को जिला मुख्यालय पर बड़ा प्रदर्शन किया। महिलाओं ने राष्ट्रपति के नाम लिखा ज्ञापन जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह को सौंपा।

इस प्रदर्शन में सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया और समाजवादी पार्टी के खिलाफ अपनी आवाज उठाई। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने हाथों में तख्तियां ले रखी थीं, जिन पर विभिन्न नारे लिखे हुए थे। इनमें “अखिलेश यादव शर्म करो”, “प्रधानमंत्री का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान”, “सपा सांसद माफी मांगो” जैसे नारे शामिल थे।

इस विरोध प्रदर्शन में  महिला आयोग उत्तर प्रदेश की सदस्य सुनीता श्रीवास्तव,  जिला उपाध्यक्ष कृष्णा पाण्डेय समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ती उपस्थित रहीं। प्रदर्शनकारियों ने एकजुट होकर समाजवादी पार्टी की नीतियों और उनके सांसद की टिप्पणी की कड़ी निंदा की।

सुनीता श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमान किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के सांसद की टिप्पणी न केवल अपमानजनक है, बल्कि यह भारतीय संस्कृति और मूल्यों के खिलाफ भी है। उन्होंने सभी महिलाओं से अपील की कि वे इस तरह की टिप्पणियों के खिलाफ एकजुट होकर खड़ी हों।

जिला उपाध्यक्ष कृष्णा पाण्डेय ने कहा कि समाजवादी पार्टी को अपने सांसद की टिप्पणी के लिए माफी मांगनी चाहिए। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के 140 करोड़ नागरिकों की आशा, विश्वास और नए भारत के संकल्प के प्रतीक हैं। उनके खिलाफ इस प्रकार की अभद्र और अमर्यादित टिप्पणी लोकतांत्रिक मूल्यों और राजनीतिक मर्यादाओं के विपरीत है।

जिला अध्यक्ष संजय मिश्रा ने कहा कि ऐसी अभद्र बयानबाजी केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि देश की जनता की भावनाओं का भी अपमान है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित, लोकतांत्रिक आदर्शों और सम्मानजनक राजनीतिक परंपराओं की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। भाजपा किसी भी प्रकार की अशोभनीय भाषा और राजनीतिक स्तरहीनता को स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन सार्वजनिक जीवन में मर्यादा और सम्मान बनाए रखना सभी जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है। इस मौके पर विजया लक्ष्मी सिंह, संध्या पाण्डेय,सोनी तीवारी,श्वेता राय,रुपा सिंह,मीरा सिंह, सुशीला देवी,गीता वर्मा,मीरा पटेल उपस्थित रही। संचालन जिला उपाध्यक्ष कृष्णा पाण्डेय ने किया।

सुनीता श्रीवास्तव की अगुवाई में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताएं समाजवादी पार्टी के कार्यालय तक भी गईं. वे सपा सांसद सनातन पांडेय से मिलना चाहती थीं, लेकिन वह नहीं मिले। सपा कार्यालय पर जिला महासचिव बीरबल राम मिले. महिलाओं ने उनसे पूछा कि महिला आरक्षण बिल क्यों नहीं पास होने दिया, इस पर जिला महासचिव ने कहा कि महिला आरक्षण बिल पहले ही पास हो चुका था, सरकार परिसीमन बिल लाई थी जिसका विरोध किया गया। इस वहां खूब नारेबाजी हुई और फिर महिलाएं वहां से लौट गईं.

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Tags: बलिया न्यूज बलिया भाजपा महिला मोर्चा बलिया समाचार समाजवादी पार्टी सांसद अजेंद्र सिंह लोधी

Post navigation

Previous: Ballia-जमीन के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, महिलाओं समेत सात लोग घायल
Next: Ballia-पूजा के दीपक से झुलसी 9 वर्षीय बालिका, इलाज जारी

ये भी पढ़ें

Late Ramgovind Chaudhari 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • सिकंदरपुर

स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेता पहुंचेंगे बलिया

General Desk 8 October, 2026
Bansdih chatra sammanit
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

प्रधानमंत्री को राखी भेजने वाली छ: छात्राएं सम्मानित, बच्चों को बताया गया पत्र लेखन का महत्व

General Desk 6 October, 2026
Sapa Dharmendra Yadav
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • राजनीति

Ballia-बलिया की धरती सत्ता के आगे कभी नहीं झुकी- स्व.रामगोविंद चौधरी की श्रद्धांजलि सभा में बोले धर्मेंद्र यादव

General Desk 1 October, 2026

Recent Posts

  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव
  • अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे
  • तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
  • बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का धरना जारी, ग्रामीण बोले जर्जर सड़क पर आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं
  • स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेता पहुंचेंगे बलिया
  • सरयू की लहरें निगल रहीं गांव, अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक, सरकारी कार्यों से संतुष्ट नहीं
  • झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
  • तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
  • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
  • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में बदहाल बिजली व्यवस्था की शिकायतों पर विधायक हंसूराम ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम
  • ग्राम पंचायत की ओर से स्कूल में बिछाई जा रहीं इंटरलाकॉकिंग ईंटें, बच्चों को मिलेगा साफ-सुथरा परिसर
  • गाली-गलौच और मारपीट के आरोप में महिला की शिकायत पर पड़ोसी व्यक्ति पर केस दर्ज
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में 613 करोड़ की परियोजना से बदल जाएगी तस्वीर, सरयू पर नया पुल और रेल ओवर ब्रिज निर्माण तेजी से जारी
  • गरीब, शोषित और वंचितों की आवाज थे रामगोविंद चौधरी- सैदपुरा में सपा समर्थकों ने दी श्रद्धांजलि
  • नवरात्र, दुर्गापूजा, दशहरा त्योहारों पर शांति बनाए रखने की रणनीति के लिए बैठक
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में सरयू नदी खतरे के निशान से 96 सेमी ऊपर, तटीय गांवों के लोगों की चिंता बढ़ी
  • सड़क किनारे लगे खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत, एक घायल
  • सर्वाइकल कैंसर के प्रति महिलाओं को किया जागरूक, स्वास्थ्य अधिकारों और कानूनी सहायता की दी गई जानकारी
  • प्रधानमंत्री को राखी भेजने वाली छ: छात्राएं सम्मानित, बच्चों को बताया गया पत्र लेखन का महत्व
  • गिरे पेड़ का तना सड़क पर छोड़ दिया, टकराकर बाइक सवार युवक घायल
  • दानवीर भामाशाह सम्मान समारोह में समाजसेवियों का सम्मान
  • बोलेरो और मैजिक वाहन में सामने से भीषण टक्कर, एक महिला समेत 6 लोग गम्भीर रुप से घायल

You may have missed

Akhilesh Yadav gosaipur
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत

General Desk 9 October, 2026
Arvind Rajbhar Belthra
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव

General Desk 9 October, 2026
Belthra Patakha Jabt
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे

General Desk 8 October, 2026
Belthra Accident 3
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर

General Desk 8 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.