
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
बैरिया,बलिया. पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर चांद दीयर चेक पोस्ट के पास पिकअप से तस्करी कर बिहार ले जाई जा रही विभिन्न ब्रांडों की 42 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की जिसका मूल्य बाजार में लगभग चार लाख रुपए बताया जा रहा है।
बैरिया पुलिस व चांद दीयर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर शराब की खेप पकड़ी। पिकअप को जब्त करते हुए चालक मलोदा यादव निवासी दलन छपरा थाना दोकटी व शराब तस्करी के आरोपी अरुण यादव निवासी भगवानपुर के डेरा थाना खवासपुर भोजपुर को गिरफ्तार कर लिया।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
प्रभारी निरीक्षक बैरिया आरपी सिंह ने बताया कि पूछताछ में तस्करी के आरोपी अरुण यादव ने बताया कि बैरिया के सुमित सिंह के गोदाम से वह 42 पेटी अंग्रेजी शराब लेकर बिहार तस्करी के लिए जा रहा था, की पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। इस मामले में चौकी इंचार्ज चांद दीयर अवनीश त्रिपाठी की तहरीर पर पिकअप चालक मलोदा यादव शराब के तस्करी के आरोपी अरुण यादव व गोदाम के संचालक सुमित सिंह के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
इस प्रकरण में पिकअप चालक व शराब तस्कर के आरोपी को न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया है।इस मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

