
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
फेफना,बलिया. फेफना थाना पुलिस को बाइक चोरी की घटनाओं के मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सोमवार को चोरी की चार मोटरसाइकिल बरामद करते हुए एक युवक को गिरफ्तार करने के साथ ही तीन बाल अपचारियों को भी पकड़ा गया। सभी आरोपी चोरी की बाइक बिहार ले जाकर बेचने की तैयारी में थे।
थाना प्रभारी विश्वदीप सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक बलिया के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फेफना थाना पुलिस क्षेत्र में चेकिंग और जांच कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना मिली कि कुछ युवक बघेजी गांव के पास झाड़ी में चोरी की मोटरसाइकिल छिपाकर रखे हैं।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर चार युवकों को पकड़ लिया। वहां से चार चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद हुईं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने फेफना और गड़वार क्षेत्र से बाइक चोरी की थी और उन्हें बिहार में बेचने की योजना थी। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गड़वार थाना क्षेत्र के महाकलपुर निवासी 19 वर्षीय राजू उर्फ शमशेर यादव शामिल है। इसके अलावा तीन बाल अपचारी भी पकड़े गए हैं, जो फेफना थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
जांच में पता चला कि इनमें से तीन बाइक चोरी के मुकदमों से संबंधित हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है, जबकि तीनों बाल अपचारियों को नियमानुसार बाल संरक्षण प्रक्रिया के तहत सुपुर्द किया गया।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

