
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय, बांसडीह,बलिया
बांसडीह,बलिया. बांसडीह के बभनौली गांव में रविवार रात चोरी के लिए घर में घुसा चोर रंगे हाथ पकड़ा गया. घर की महिलाओं की सतर्कता और ग्रामीणों की सक्रियता से चोर को पकड़ा गया और पुलिस को सौंप दिया गया. यह घटना पत्रकार सुधीर मिश्रा के घर पर हुई।
जानकारी के अनुसार, रात के करीब 8:30 बजे ही एक चोर छत के रास्ते घर में घुस आया। वह पहले छत पर चढ़ा और फिर सीढ़ी के सहारे कमरे के अंदर प्रवेश कर गया। घर के अंदर हलचल होने पर महिलाओं को आहट लगी।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
शक होने पर जब उन्होंने देखा तो एक अनजान युवक घर में मौजूद था। महिलाओं ने तुरंत जोर-जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया। खुद को घिरा देखकर आरोपी चोर घबरा गया और वापस छत पर भागा। वहां से वह छज्जे के सहारे नीचे कूदकर भागने का प्रयास करने लगा।
इसी बीच परिवार के सदस्यों और आसपास के ग्रामीणों ने “चोर-चोर” का शोर मचाया, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आवाज सुनकर ग्रामीण अपने घरों से बाहर निकल आए और चोर का पीछा किया। कुछ ही दूरी पर ग्रामीणों ने उसे घेरकर पकड़ लिया।
चोर के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। पूछताछ में युवक ने अपना नाम परमहंस बताया और खुद को कटिहार, बिहार का निवासी बताया।
नवागत प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि बभनौली में ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। पुलिस उसकी पहचान और आपराधिक इतिहास की जांच में जुटी है। आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
इस घटना के बाद गांव में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल रहा, लेकिन महिलाओं की सतर्कता और ग्रामीणों की एकजुटता से एक बड़ी चोरी की वारदात टल गई।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

