
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय, बांसडीह,बलिया
बांसडीह,बलिया. बांसडीह कोतवाली थाना क्षेत्र के राजागांव खरौनी में दबंगों ने रंजिश को लेकर एक परिवार पर कहर बरपाया। रविवार को हुई इस वारदात में लाठी डंडा, पिस्टल और धारदार हथियारों से लैस करीब 14 लोगों ने घर में घुसकर न केवल मारपीट की, बल्कि आरोप है कि जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की कोशिश भी की।
इस हमले में पिता पुत्र समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर 14 नामजद आरोपितों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
राजागांव खरौनी निवासी रवि कुमार गोड़ ने पुलिस को बताया कि रविवार को गांव के ही विरेन्द्र यादव, बनारसी, अजय, चुन्नू समेत 14 लोग गोल बनाकर उनके घर पर धावा बोल दिया। आरोप है कि हमलावर अपने साथ लाठी डंडा, पिस्टल, भाला और चाकू लेकर आए थे। घर में घुसते ही आरोपितों ने गाली गलौज शुरू कर दी और परिवार के सदस्यों को जातिसूचक अपशब्द कहे। विरोध करने पर हमलावरों ने जान से मारने की नीयत से उन्हें पटक पटक कर पीटना शुरू कर दिया।
इस खूनी संघर्ष में रविकुमार का सिर फट गया, जिससे वह मौके पर ही बेहोश हो गया। हमले में उसके पिता मोतीलाल का हाथ टूट गया है। बीच बचाव करने पहुंची माता कान्ति देवी और जवाहर गोड़ को भी हमलावरों ने बेरहमी से पीटकर लहूलुहान कर दिया।
शोर सुनकर गांव के लोग इकट्ठा होने लगे, जिसके बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित रविकुमार गोड़ की तहरीर पर वीरेन्द्र यादव , बनारसी यादव, अजय यादव, चुन्नु यादव, अमित यादव, विकेश यादव, विवेक यादव, तेज प्रताप यादव, अजय यादव , अभिषेक यादव, नन्दलाल यादव, आकाश यादव, सुरेश यादव और गुलाब यादव के खिलाफ मारपीट ,बलवा आदि गंभीर धाराओ में मुकदमा दर्ज किया है।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद आरोपितों के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

