
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया
बेल्थरारोड, बलिया. उभांव थाना क्षेत्र के बेल्थरारोड आदर्श नगर पंचायत स्थित टाउन गेट के समीप गुरुवार की देर रात करीब 10 बजे एक व्यक्ति को किसी तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद घायल व्यक्ति सड़क किनारे गिरकर दर्द से कराहता रहा, लेकिन गुजरने वाले राहगीर केवल तमाशबीन बने रहे।
इसी दौरान नगर पंचायत गेट के समीप के निवासी मुन्ना गुप्ता की नजर घायल व्यक्ति पर पड़ी। उन्होंने बिना देर किए मानवता का परिचय देते हुए तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया। वहां चिकित्सक विकास वर्मा ने घायल का प्राथमिक उपचार किया।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
इलाज के दौरान बाहर से जरूरी इंजेक्शन मंगवाए गए, जिसे मुन्ना गुप्ता ने अपने निजी खर्च से खरीदकर उपलब्ध कराया। बाद में घायल व्यक्ति की पहचान लगभग 45 वर्षीय नसरुद्दीन निवासी चैनपुर गुलौरा के रूप में हुई। बताया जाता है कि उसके दो भाई हैं, लेकिन वह उससे कोई सरोकार नहीं रखते।
नसरुद्दीन बेल्थरा रोड क्षेत्र में लोगों से मांगकर भोजन करता है और फुटपाथ पर सोकर जीवन यापन करता है। मुन्ना गुप्ता द्वारा समय रहते घायल व्यक्ति का इलाज कराना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों का कहना है कि आज के समय में जहां लोग घायल को देखकर मुंह मोड़ लेते हैं, वहीं मुन्ना गुप्ता ने इंसानियत और संवेदनशीलता की सच्ची मिसाल पेश की है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

