
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया
बेल्थरारोड,बलिया. उभाँव थाना क्षेत्र के महुआतर गांव निवासी शिवेन यादव उर्फ सनी (18 वर्ष) पुत्र कमलेश यादव, शुक्रवार की सुबह सरयू नदी में स्नान करते समय गहरे पानी में डूब गए। करीब पांच घंटे के अथक प्रयास के बाद ग्रामीणों को उनका शव नदी से बरामद हो सका। शव उस स्थान से लगभग 50 मीटर दूर गहरे पानी में मिला, जहां वह स्नान कर रहे थे।
घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिवेन यादव अपने छोटे भाई एवं दो दोस्तों के साथ चैनपुर गुलौरा स्थित शिव मंदिर के समीप सरयू नदी में स्नान करने गए थे। बताया जा रहा है कि उस समय उनके दोनों दोस्त स्नान नहीं कर रहे थे, जबकि शिवेन अकेले नदी में उतरे थे। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चले गए।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
युवक को डूबता देख साथ मौजूद दोस्तों ने शोर मचाना शुरू किया, जिसके बाद आसपास के ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंच गए और बचाव एवं राहत कार्य शुरू कर दिया। लोगों ने काफी प्रयास किया, लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। देखते ही देखते युवक गहरे पानी में समा गया।
यह भी पढ़ें-10वीं और 12वीं में थर्ड डिविजन, कंपनी के को-फाउंडर से मांगी हेड इंजीनियर की नौकरी
इसके बाद ग्रामीणों ने घंटों मशक्कत करते हुए नदी में तलाश अभियान चलाया। करीब पांच घंटे बाद घटनास्थल से लगभग 50 मीटर दूर गहरे पानी में युवक का शव बरामद हुआ।सूचना मिलते ही उभाँव थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार पाठक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जा रहा है कि शिवेंन यादव उर्फ सनी ने इसी वर्ष सेंट्रल पब्लिक स्कूल से इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी। वह अपने परिवार का बड़ा बेटा था। उसकी असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

