
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया
बेल्थरारोड,बलिया. उभांव थाना क्षेत्र में बेल्थरा बाजार के समीप सड़क पर अचानक आई गाय को बचाने के प्रयास में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया गया जहां चिकित्सक डॉ. राजीव कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि हादसे में युवक की बाए हाथ का कंधे में गंभीर चोटें आई हैं तथा फ्रैक्चर भी हुआ है।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
मिली जानकारी के अनुसार घायल युवक रोशन (19) पुत्र प्रभुनाथ साहनी, ग्राम दुबारी थाना मधुबन का निवासी है। बुधवार देर शाम वह अपने घर दुबारी से सोनबरसा किसी निमंत्रण कार्यक्रम में जा रहा था। इसी दौरान के बेल्थरारोड-सिकंदरपुर मार्ग पर बेल्थरा बाजार के पास अचानक सड़क पर गाय आ जाने से उसे बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद क्षेत्रीय लोगों ने सड़क पर घूम रहे आवारा पशुओं पर चिंता जताते हुए प्रशासन से उचित व्यवस्था की मांग की है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

