
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
चितबड़ागांव, बलिया.बेखौफ चोर मंदिर को निशाना बनाने से भी नहीं चूक रहे. मोहम्मदाबाद मुख्य मार्ग पर स्थित ग्राम पंचायत सुजायत सहाड़ी में रविवार की देर रात चोरों ने हनुमान मंदिर को निशाना बनाते हुए दान पेटिका तोड़कर हजारों रुपये की चोरी कर ली।
मिली जानकारी के अनुसार चोर देर रात मंदिर परिसर में घुसे और वहां रखी दान पेटिका को तोड़कर उसमें रखी नकदी लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी सुबह उस समय हुई जब स्थानीय ग्रामीण टहलने के लिए मंदिर के पास पहुंचे। दान पेटिका टूटी देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जब चोर धार्मिक स्थलों को भी नहीं छोड़ रहे हैं, तो आम लोगों के घर और दुकान की सुरक्षा का क्या ही कहना.
स्थानीय लोगों ने मामले की तहरीर थाना में देकर कार्रवाई की मांग की है। चितबड़ागांव थाना अध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि चोरी की होने की तहरीर मिली है, जांच की जा रही है और जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

