Ballia-विधायक केतकी सिंह के नेतृत्व में महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस-सपा को बताया महिला आरक्षण विरोधी

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

रविशंकर पांडेय,बांसडीह,बलिया

बांसडीह,बलिया. महिला आरक्षण देने के लिए संशोधन बिल को लोकसभा में विपक्ष द्वारा गिराए जाने के विरोध में बांसडीह क्षेत्र में महिलाओं का आक्रोश सड़कों पर देखने को मिला। सोमवार को विधायक केतकी सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाएं सड़कों पर उतरीं और जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव का पुतला दहन कर नाराजगी जताई।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

बांसडीह ब्लॉक के डकवारा हाल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक केतकी सिंह ने कहा कि महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को लेकर विपक्ष का “दोहरा चेहरा” उजागर हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और सपा ने महिला आरक्षण बिल का विरोध कर आधी आबादी के साथ अन्याय किया है, जिसे महिलाएं कभी माफ नहीं करेंगी।

कार्यक्रम के बाद ब्लॉक परिसर से महिलाओं ने हाथों में नारे लिखी तख्तियां लेकर जुलूस निकाला। जुलूस पूरे नगर में भ्रमण करते हुए बांसडीह चौराहे पर पहुंचा, जहां महिलाओं ने “महिला आरक्षण विरोधी सपा-कांग्रेस हाय-हाय” के नारे लगाए और पुतला फूंका। इस दौरान चौराहे पर काफी देर तक नारेबाजी होती रही, जिससे माहौल गरमाया रहा।

प्रदर्शन में सिंपी सिंह, रंजना सिंह, पूनम गुप्ता, रेखा सिंह, लालती राजभर, आरती सिंह, निर्मला वर्मा, प्रमिला सिंह समेत अजय सिंह, सुरेंद्र सिंह, राजेश सिंह, प्रतुल कुमार ओझा, नीतेश सिंह, शारदानंद साहनी, भोला ओझा, राकेश वर्मा, मिथिलेश तिवारी, दुर्गेश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE