
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
फेफना,बलिया. बारातियों और घरातियों के बीच विवाद कुछ ही पलों में इतना बढ़ गया कि मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्षों के बीच कुर्सियां, लाठी-डंडे चलने लगे। इस झड़प में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
फेफना क्षेत्र के सुजायत पटसार से अजय राजभर पुत्र बजरंगी राजभर की बारात मंगलवार की शाम फेफना थाना क्षेत्र के ऊंचेड़ा गांव के बाल पांडेयकेपुरा में नगीना राजभर के यहां गई थी। शादी समारोह धूमधाम से चल रहा था और जयमाल सहित अन्य रस्में पूरी की जा रही थीं।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
इसी बीच किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया और जमकर मारपीट शुरू हो गई. घटना का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
बहरहाल किसी तरह शादी की रस्में निपटाई गईं. लड़के के पिता बजरंगी राजभर ने बताया कि घटना की स्पष्ट जानकारी उन्हें नहीं हो सकी। उनके अनुसार, रिश्तेदारी में आए कुछ लोगों के बीच आपसी विवाद हुआ था, जबकि उनके गांव या परिवार के किसी सदस्य को चोट नहीं आई है।
इस संबंध में फेफना थानाध्यक्ष विश्वजीत सिंह ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष से तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है, मामले की जांच की जा रही है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

