बेल्थरारोड- गाय ने महिला को सींग से उठा कर पटका, खूंटे से बांधने के दौरान हुई घटना

Sear CHC

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड, बलिया

बेल्थरारोड. उभांव थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सोनाडीह निवासी रीना चौहान (35) पत्नी हरिनाथ चौहान सोमवार की देर रात करीब 9:30 बजे अपने घर पर गाय को बांधने के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गईं। बताया जा रहा है कि गाय को हौदी के पास से घर में बांधने के प्रयास के दौरान अचानक गाय उग्र हो गई और अपने सींग से महिला को उठाकर पटक दिया।

हमले में महिला के सिर में गंभीर चोट लग गई तथा कान और मुंह से खून बहने लगा। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। घायल अवस्था में पति हरिनाथ चौहान ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया, जहां मौजूद चिकित्सक डॉ. कुशाग्र सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला की हालत गंभीर देखते हुए तत्काल बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

करंट की चपेट में आने से महिला अचेत, प्राथमिक उपचार के बाद खतरे से बाहर

बेल्थरारोड. उभांव थाना क्षेत्र के ग्राम सभा हल्दी मौजा धरहरा की रहने वाली अनुराधा कुमारी (28 वर्ष) शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद अपनी बच्ची को लेकर कमरे में सोने के लिए गई थीं। इसी दौरान कमरे में लगे कूलर का प्लग लगाते समय वह अचानक प्रवाहित विद्युत की चपेट में आ गईं और मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़ीं।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन घबरा गए और तत्काल आनन-फानन में उन्हें निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका प्राथमिक उपचार किया गया। उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें खतरे से बाहर बताते हुए घर भेज दिया।बताया जा रहा है कि समय रहते परिजनों द्वारा त्वरित उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाए जाने से एक बड़ी दुर्घटना टल गई। यदि थोड़ी भी देर होती तो घटना गंभीर रूप ले सकती थी।

 

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.