
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया
बेल्थरारोड,बलिया. हल्दीरामपुर क्षेत्र के मौजा छपिया में हुए भीषण अग्निकांड के पीड़ितों की मदद के लिए समाजसेवी ही नहीं किन्नर समाज भी मदद के लिए आगे बढ़ा है। मंगलवार की प्रातः में तीन टैम्पों पर सामानों के साथ आए किन्नर समाज ने पीड़ित प्रत्येक घर की महिलाओं को साड़ी सेट, श्रृंगार, चटाई, कम्बल, मच्छरदानी, अनाज आदि सौंपा.
लगभग 70 पीड़ित घरों के लोगों को यह सामान सौंपे गए। किन्नर समाज की ऐसी मदद देख ग्राम के सभी लोग दंग रह गये। किन्नर समाज का यह नेक कार्य धन पशुओं के लिए करारा तमाचा है। ऐसी चर्चा होने लगी।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
किन्नर पूजा नाईक ने कहा कि हमारा समाज घटना को जानकर सोमवार की शाम में भी सामान सौंपा था। आज फिर आये हैं। कहा कि हमारा कौन है.. समाज से लेते हैं तो आज देने का वक्त भी आ गया है। मेरे लिए यहां का समाज ही हमारा परिवार है। जो मैंने समाज से मांग कर कमाया है, उसे हम सामाज के पीड़ित वर्ग को ही देगें। हमारा समाज के अलावे और कौन है। जिसे हम देंगे।
किन्नर समाज की ओर से रुपा किन्नर, मंगना किन्नर, सलोनी किन्नर, काजल किन्नर, सपना किन्नर एवं सपना राज किन्नर संग उनके सहयोगी मौजूद रहे।
ग्रामीणों की तरफ से भी आई मदद
इसके अलावे कई आन्य लोगों ने भी मदद के हाथ बढ़ाए. हल्दीरामपुर के रामपुर मौजा की तरफ से घर गृहस्थी के सम्पूर्ण सामानों संग साड़ी सेट कुल 51 परिवारों में वितरित किया। जिनके दो घरों में विटिया की शादियां पड़ी हैं उन्हें 7-7 साड़ियों के साथ अन्य सामानों को सौंपा गया। इस मौके पर रामपुर से आये सूर्य प्रताप सिंह, मुकेश कुमार सिंह, धनन्जय सिंह, प्रदीप कुमार गोंड, अंजनी गोंड, अमृश सिंह, अम्बुज सिंह बब्लू सिंह, शिवरतन साहनी, छांगुर, हकड़ू सिंह, अंकित बरनवाल, प्रह्लाद, करन, दीलिप यादव, शिव जी तिवारी आदि संग ग्राम के पूर्व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजाराम राजभर मौजूद रहे।
हल्दीरामपुर के मौजा नदुआ से भी 60 अदद साड़ी, बच्चों के कपड़े, गेहूं, अरहर दाल व अन्य सामानों को लोकर वितरित किया। इस मौके पर राजकिशोर राजभर, हरिनारायण राजभर, राजेश, श्रवण व नन्दलाल मौजूद रहे।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

