
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया
बेल्थरारोड,बलिया. बारातियों से भरी एक बोलेरो गाड़ी बेलौली–रामपुर थाना क्षेत्र के नेमड़र के समीप सोमवार को अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में वाहन सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि अन्य आठ लोग बाल-बाल बच गए।
जानकारी के अनुसार उभांव थाना क्षेत्र के ककरासो गांव से शिवनारायण राजभर के घर से बारात किडिहरापुर के लिए जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में नेमड़र के पास अचानक बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। वाहन में कुल नौ लोग सवार थे।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
दुर्घटना में आगे की सीट पर बैठे राहुल राजभर (32) पुत्र रामशत राजभर का हाथ बोलेरो के नीचे दब गया, जिससे उनका हाथ फ्रैक्चर हो गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए बोलेरो में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला और वाहन को उठाकर घायल का दबा हाथ बाहर निकाला।
इसके बाद घायल राहुल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां एक्स-रे जांच में उनके हाथ में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।घटना के बाद कुछ देर तक बारातियों में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा, हालांकि अन्य सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

