Skip to content
7 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • Ballia News-बेल्थरारोड में हादसे: पहली घटना में गड्ढे में गिरी अपाचे बाइक, दूसरी घटना में खड़े ट्रक से भिड़ी बाइक
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia News-बेल्थरारोड में हादसे: पहली घटना में गड्ढे में गिरी अपाचे बाइक, दूसरी घटना में खड़े ट्रक से भिड़ी बाइक

मधुबन ढाला के समीप सोमवार की देर रात करीब 11:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में अपाचे बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए
General Desk 21 April, 2026 1 minute read
Apache bike accident

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया

बेल्थरारोड,बलिया. उभांव थाना क्षेत्र में  ग्राम सभा कुशहा भाड़ स्थित मधुबन ढाला के समीप सोमवार की देर रात करीब 11:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में अपाचे बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पीआरवी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

बताया जा रहा है कि अपाचे बाइक पर सवार तीनों युवक मधुबन की ओर से बेल्थरा रोड की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान मधुबन ढाला के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी, जिससे तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना अज्ञात व्यक्ति द्वारा पुलिस की पीआरवी चालक चंद्र प्रताप बिसेन के मोबाइल पर दी गई। सूचना मिलते ही चंद्र प्रताप बिसेन एवं हेड कांस्टेबल कन्हैया सोनकर तत्काल मौके पर पहुंचे और बचाव राहत कार्य शुरू किया। पुलिस टीम ने दो घायलों को गड्ढे से  बाहर निकालतत्काल एक निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया, जबकि तीसरे गंभीर घायल को 108 एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल भेजा गया।

घायलों की पहचान मन्नू साहनी (20 वर्ष) पुत्र छोटे साहनी, नागेंद्र (21 वर्ष) पुत्र राम आशीष, एवं प्रेम शंकर (22 वर्ष) पुत्र शंकर साहनी, निवासी मझौवा नई बस्ती सुगीचौरी, थाना मधुबन के रूप में हुई है। हादसे में मन्नू साहनी को सबसे गंभीर चोटें आईं। गिरने के दौरान उनका पेट फट गया और आंते बाहर आ गई, जिससे उनकी स्थिति अत्यंत नाजुक हो गई। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं प्रेम शंकर साहनी को भी पेट में गंभीर चोट लगने के कारण जिला अस्पताल भेजा गया। तीसरे घायल नागेंद्र को गम्भीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई और मानवीय संवेदनशीलता की स्थानीय लोगों ने सराहना की। लोगों का कहना था कि समय पर पुलिस की मदद मिलने से घायलों को जल्द इलाज मिल सका, जिससे उनकी जान बचने की उम्मीद बढ़ गई।

सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई बाइक, चालक गंभीर रूप से घायल

बेल्थरारोड. उभांव थाना क्षेत्र के बेल्थरारोड सिकंदरपुर राजमार्ग पर सोमवार की देर सुबह करीब 8 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हल्दी गिट्टी फैक्टरी के समीप सड़क किनारे खड़े ट्रक से बाइक टकरा जाने के कारण बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मऊ जनपद के शिवपुर मठिया सलहाबाद निवासी अवधेश राजभर (50) पुत्र मिश्रारा राजभर बाइक चला रहे थे। उनके साथ बाइक पर हरिन्द्र राजभर (40) पुत्र मोती राजभर भी सवार थे। इसी दौरान अचानक सड़क किनारे खड़े ट्रक से बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में अवधेश राजभर के सिर में गंभीर चोट लग गई, जबकि साथ बैठे हरिन्द्र राजभर बाल-बाल बच गए।

घटना के तुरंत बाद हरिन्द्र राजभर ने सूझबूझ दिखाते हुए 108 एम्बुलेंस सेवा को सूचना दी। एम्बुलेंस की मदद से घायल अवधेश राजभर को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक डॉ. कुशाग्र सिंह ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। चिकित्सक के अनुसार, घायल के सिर में गंभीर चोट आई है.

 

 

 

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Tags: बलिया न्यूज बलिया समाचार बेल्थरारोड सीयर

Post navigation

Previous: Ballia News: पुराने तालाब से मिला संदिग्ध मोर्टार का गोला, फोरेंसिक टीम करेगी जांच
Next: बेल्थरारोड क्षेत्र में अनियंत्रित होकर पलटी बोलेरो, बारात जा रहे युवक का हाथ फ्रैक्चर

ये भी पढ़ें

Belthra Peace Commeti
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

नवरात्र, दुर्गापूजा, दशहरा त्योहारों पर शांति बनाए रखने की रणनीति के लिए बैठक

General Desk 6 October, 2026
Belthra Flood
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड क्षेत्र में सरयू नदी खतरे के निशान से 96 सेमी ऊपर, तटीय गांवों के लोगों की चिंता बढ़ी

General Desk 6 October, 2026
Bansdih Byke Accident
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सड़क किनारे लगे खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत, एक घायल

General Desk 6 October, 2026

Recent Posts

  • नवरात्र, दुर्गापूजा, दशहरा त्योहारों पर शांति बनाए रखने की रणनीति के लिए बैठक
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में सरयू नदी खतरे के निशान से 96 सेमी ऊपर, तटीय गांवों के लोगों की चिंता बढ़ी
  • सड़क किनारे लगे खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत, एक घायल
  • सर्वाइकल कैंसर के प्रति महिलाओं को किया जागरूक, स्वास्थ्य अधिकारों और कानूनी सहायता की दी गई जानकारी
  • प्रधानमंत्री को राखी भेजने वाली छ: छात्राएं सम्मानित, बच्चों को बताया गया पत्र लेखन का महत्व
  • गिरे पेड़ का तना सड़क पर छोड़ दिया, टकराकर बाइक सवार युवक घायल
  • दानवीर भामाशाह सम्मान समारोह में समाजसेवियों का सम्मान
  • बोलेरो और मैजिक वाहन में सामने से भीषण टक्कर, एक महिला समेत 6 लोग गम्भीर रुप से घायल
  • बांसडीह रोड रेलवे स्टेशन के फाटक पर बनेगा ओवरब्रिज, रोजाना के जाम से नगरवासियों को मिलेगी राहत
  • मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन
  • स्व.रामगोविंद चौधरी व्यक्ति नहीं, विचार थे, बलिया का सम्मान बढ़ाया-समाजवादी पार्टी
  • चोरों ने स्वर्णकार की दुकान को बनाया निशाना, चांदी के आभूषण और नकदी निकाल कर आलमारी खेत में फेंकी
  • जितिया पर्व पर घाटों पर उमड़ी महिलाओं की भीड़, पुत्र की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए रखा निर्जला व्रत
  • डेढ़ महीने पहले तीन बेटियों संग मायके के लिए निकली महिला लापता, सास ने दर्ज कराया केस
  • सड़क निर्माण में अनियमितता के आरोपों पर कार्रवाई की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • लेखपाल संघ ने वेतन, पदोन्नति और स्थानांतरण समेत कई मांगों को लेकर धरना दिया
  • प्रदेश में पुस्तकालयाध्यक्षों की भर्ती निकालने की मांग, अभ्यर्थियों ने विधायक केतकी सिंह से लगाई गुहार
  • अपने ही घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
  • राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उत्कृष्ट कार्य वाले कर्मचारी सम्मानित
  • बलिया के वेदांत ने 100 प्रतिभागियों को पछाड़कर जीता इंडियाज टैलेंट फाइट का खिताब, हुआ सम्मान
  • नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • जिउतिया व्रत से पूर्व मंडुआ के आंटे से बनी रोटी खाने से एक दर्जन से अधिक लोग बीमार
  • जयंती पर याद किए गए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री
  • Ballia-बलिया की धरती सत्ता के आगे कभी नहीं झुकी- स्व.रामगोविंद चौधरी की श्रद्धांजलि सभा में बोले धर्मेंद्र यादव
  • सरयू में फिर से बाढ़, बांसडीह के दो दर्जन गांव जलमग्न, तहसील प्रशासन ने उतारीं 100 नावें

You may have missed

Belthra Peace Commeti
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

नवरात्र, दुर्गापूजा, दशहरा त्योहारों पर शांति बनाए रखने की रणनीति के लिए बैठक

General Desk 6 October, 2026
Belthra Flood
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड क्षेत्र में सरयू नदी खतरे के निशान से 96 सेमी ऊपर, तटीय गांवों के लोगों की चिंता बढ़ी

General Desk 6 October, 2026
Bansdih Byke Accident
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सड़क किनारे लगे खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत, एक घायल

General Desk 6 October, 2026
Servical Jagrukta
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सर्वाइकल कैंसर के प्रति महिलाओं को किया जागरूक, स्वास्थ्य अधिकारों और कानूनी सहायता की दी गई जानकारी

General Desk 6 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.