
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया
बेल्थरारोड,बलिया. भारत सरकार की एग्रीस्टैक (AgriStack) परियोजना के अंतर्गत संचालित फार्मर रजिस्ट्री को लेकर शुक्रवार को ग्राम कुंडैल स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे अधिकारियों एवं संबंधित कर्मियों ने किसानों से सीधा संवाद स्थापित करते हुए योजना के उद्देश्य, पंजीकरण प्रक्रिया और इससे मिलने वाले लाभों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री के तहत प्रत्येक किसान को 11 अंकों की एक विशिष्ट किसान आईडी प्रदान की जा रही है। इस आईडी में किसान के परिवार का विवरण, कृषि भूमि स्वामित्व, फसल संबंधी जानकारी तथा आधार से जुड़ी आवश्यक सूचनाएं सुरक्षित रूप से डिजिटल रूप में दर्ज की जाती हैं। इससे सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी, त्वरित और सीधे किसानों तक पहुंचाना आसान हो जाएगा।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
कार्यक्रम के दौरान किसानों को बताया गया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, खाद-बीज सब्सिडी तथा किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) जैसी योजनाओं का लाभ अब इस डिजिटल प्रणाली के माध्यम से और अधिक सरल एवं तेज़ी से उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही, इस व्यवस्था से फर्जीवाड़े पर प्रभावी रोक लगेगी और पात्र किसानों को समय पर सहायता सुनिश्चित हो सकेगी।
जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित किसानों ने अपनी विभिन्न जिज्ञासाएं अधिकारियों के समक्ष रखीं, जिनका मौके पर ही समाधान किया गया। अधिकारियों ने सभी किसानों से अपील की कि वे शीघ्र ही फार्मर रजिस्ट्री में अपना पंजीकरण कराकर सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ प्राप्त करें।
कार्यक्रम के अंत में किसानों ने इस पहल को बेहद उपयोगी बताते हुए सरकार के इस प्रयास की सराहना की और अधिक से अधिक किसानों तक इसकी जानकारी पहुंचाने का संकल्प लिया।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

