सिकंदरपुर में वित्तीय जागरूकता सेमिनार, छात्र- छात्राओं को किया गया जागरूक

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

संतोष शर्मा, सिकंदरपुर, बलिया

सिकन्दरपुर, बलिया. श्री बजरंग स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दादर आश्रम, सिकन्दरपुर में शुक्रवार को मिशन शक्ति–5 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत “वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. उदय पासवान ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इससे पूरे सभागार में सकारात्मक एवं प्रेरणादायक वातावरण का संचार हुआ।

अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य प्रो. उदय पासवान ने कहा कि वर्तमान समय में प्रत्येक व्यक्ति के लिए आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनने हेतु वित्तीय साक्षरता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वित्तीय जागरूकता का अर्थ व्यक्तिगत आय-व्यय, बचत, निवेश, ऋण प्रबंधन, बीमा तथा बैंकिंग सेवाओं की समुचित जानकारी एवं उनके प्रभावी उपयोग से है। यदि व्यक्ति इन पहलुओं को सही ढंग से समझकर अपनाता है, तो वह न केवल अपने वर्तमान जीवन को व्यवस्थित कर सकता है बल्कि अपने भविष्य को भी सुरक्षित बना सकता है।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

संगोष्ठी में अन्य वक्ताओं ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में केवल शैक्षिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि वित्तीय ज्ञान भी उतना ही आवश्यक है। वक्ताओं ने छात्राओं को छोटी-छोटी बचत की आदत विकसित करने, अनावश्यक खर्चों से बचने तथा योजनाबद्ध तरीके से आर्थिक संसाधनों का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान उपस्थित छात्राओं को जनधन योजना, डिजिटल बैंकिंग, बीमा योजनाओं तथा अन्य वित्तीय सशक्तिकरण योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। अंत में सभी प्रतिभागियों ने वित्तीय रूप से जागरूक बनने का संकल्प लिया।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.