
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय, बांसडीह, बलिया
बांसडीह,बलिया. पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की 99वीं जयंती पर समाजवादी पार्टी ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया। आदित्य मैरेज हॉल में हुए इस समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्याम बहादुर सिंह, विशिष्ट अतिथि यशपाल सिंह और डॉ. विश्राम यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया।
मुख्य अतिथि श्याम बहादुर सिंह ने कहा कि चंद्रशेखर केवल एक नेता नहीं, बल्कि एक विचारधारा के प्रतीक थे। उन्होंने हमेशा गरीब, किसान और आम आदमी की आवाज को मजबूती से उठाया। आज के दौर में उनके सिद्धांत और भी अधिक प्रासंगिक हो गए हैं, जब राजनीति में मूल्यों का ह्रास देखने को मिल रहा है।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
सिंह ने आगे कहा कि चंद्रशेखर ने संघर्षों के बीच राजनीति की, लेकिन कभी अपने आदर्शों से समझौता नहीं किया। उन्होंने युवा पीढ़ी से उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने का आह्वान किया।
विशिष्ट अतिथि यशपाल सिंह ने चंद्रशेखर के जीवन को सादगी, ईमानदारी और जनसेवा का उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर ने हमेशा सत्ता से ऊपर उठकर जनता के हितों को प्राथमिकता दी। यशपाल सिंह ने उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में समानता और भाईचारे को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
डॉ. विश्राम यादव ने कहा कि चंद्रशेखर युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके विचारों में सामाजिक न्याय, राष्ट्रवाद और लोकतांत्रिक मूल्यों की स्पष्ट झलक मिलती है। उन्होंने देशहित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए, जिन्हें आज भी याद किया जाता है।
पूर्व नेता विरोधी दल रामगोविन्द चौधरी के पुत्र युवा नेता रणजीत चौधरी ने बताया कि चंद्रशेखर का पूरा जीवन संघर्ष और सिद्धांतों पर आधारित रहा। उन्होंने युवाओं को हमेशा सच के साथ खड़े रहने और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने की प्रेरणा दी। चौधरी ने उनके विचारों को अपनाकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की जरूरत पर बल दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता उदय बहादुर सिंह ने की। इस अवसर पर चंद्रशेखर यादव, संकल्प सिंह, रणजीत चौधरी, श्रीभगवान वर्मा, डॉ. सोएबुल इस्लाम, आशीष सिंह, विनय गोंड, उपेंद्र सिंह, उमेश मिश्र, उपेंद्र मिश्रा, छोटक राजभर, पिंटू यादव, सियाराम, लल्लन यादव बैशाखी, अमित सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

