
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
बलिया. भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की पुण्यतिथि और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चंद्रशेखर जी की जयंती के अवसर पर टाउन डिग्री कालेज के पास पंडित दीनदयाल चबूतरा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान उपस्थित वक्ताओं ने दोनों महापुरुषों के प्रेरक जीवन और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।
वक्ताओं के उद्बोधन के पश्चात युवा समाजसेवी एवं भाजपा नेता अनूप सिंह के नेतृत्व में उपस्थित सभी जनमानस ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर महापुरुषों को सादर नमन किया। इस अवसर पर अनूप सिंह ने कहा कि दोनों लोग “ज्ञान की पावन ज्योति और निर्भीक राजनीति की मशाल थे वो,भारत के गौरव और सिद्धांतों की अटूट मिसाल थे।”
उन्होंने कहा कि डॉ. राधाकृष्णन का दार्शनिक दृष्टिकोण और चंद्रशेखर जी का अदम्य साहस आज के युवाओं के लिए मार्गदर्शक है। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने देश हित में कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मुख्यरूप से संजय राय, सत्येंद्र सिंह सोनू,सत्य प्रकाश सिंह,”अनूप सिंह,, संजय चौबे, ओम नारायण चौबे,अमित सिंह, अंकित ठाकुर,आयुष कुमार, अभिषेक यादव,अमित गुप्ता,बब्लू सिंह,श्रीवास्तव, इत्यादि लोग शामिल हुए ।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

