
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
बलिया. कलेक्ट्रेट में शुक्रवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब आरोपी डॉक्टरों की अब तक गिरफ्तारी न होने से नाराज एक युवक ने आत्मदाह का प्रयास किया। युवक ने अपने शरीर पर तेल उड़ेल लिया, लेकिन पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे रोक लिया।
यह घटना अपूर्वा नर्सिंग होम में पथरी के ऑपरेशन के दौरान युवती अनीषा की मौत से जुड़ी है। दिवंगत अनीषा के पति शिवांशु राय ने आरोपी चिकित्सकों की गिरफ्तारी न होने पर 17 अप्रैल को कलेक्ट्रेट में आत्मदाह करने की चेतावनी दी थी। कलेक्ट्रेट परिसर में सुबह से ही सख्त पहरा था और आने-जाने वाले लोगों की गहनता से चेकिंग की जा रही थी।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
इसके बावजूद, शिवांशु राय पुलिस के पहरे को चकमा देकर परिसर में पहुंच गए और अपने शरीर पर तेल डालना शुरू कर दिया। पुलिस की नजर पड़ते ही उसे तुरंत रोक लिया गया और कोतवाली ले जाया गया। शिवांशु राय ने आरोप लगाया कि पुलिस हत्यारों को नहीं पकड़ रही है, जबकि वे खुलेआम घूम रहे हैं।
उन्होंने डॉक्टर ज्योत्स्ना सिंह, डॉ. अपूर्वा सिंह, डॉ. रोहन गुप्ता और विनोद को हत्या का आरोपी बताया। शिवांशु ने यह भी कहा कि पुलिस को आरोपी डॉक्टरों के घर नोटिस चस्पा करने चाहिए, लेकिन वे उनके घर नोटिस चिपका रहे हैं। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने जिला प्रशासन मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।
सीओ सीटी ने कहा- युवक को हिरासत में लेकर कार्रवाई हो रही सीओ सिटी मोहम्मद उस्मान ने बताया कि 17 अप्रैल को थाना कोतवाली अन्तर्गत वायरल वीडियो जिसमें एक व्यक्ति द्वारा आत्मदाह करने की कोशिश की जा रही है। इस सम्बन्ध में बताया कि 22 मार्च को कोतवाली क्षेत्र के अपूर्वा नर्सिंग होम में दौराने इलाज एक महिला की मृत्यु हो गई थी। जिसके बाद वादी की तहरीर के आधार पर चिकित्सकों पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था।
सीएमओ बलिया द्वारा गठित जांच टीम द्वारा जांच के उपरान्त 14 अप्रैल को विवेचक को जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराई गई थी। रिपोर्ट के आधार पर विवेचक द्वारा विवेचनात्मक कार्यवाही की जा रही है। इस बीच मृतिका महिला के पति द्वारा कतिपय आरोप लगाते हुए आत्मदाह की धमकी दी जाने लगी। जिसके बाद एसडीएम सदर द्वारा युवक के विरूद्ध नोटिस जारी की गई। जिसे नियमानुसार तामिला कराया गया,तथा क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा युवक के घर जाकर उसके परिजनों को भी स्थिति से अवगत/समझाया बुझाया गया।
इसके बाद भी आज युवक द्वारा अपने ऊपर तरल पदार्थ डालने का प्रयास किया गया, जिस पर स्थानीय पुलिस उसे हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। बताते चलें कि 22 मार्च को दिन में करीब दो बजे अनीषा (24) पत्नी शिवांशु राय निवासी देवकली थाना सुखपुरा,बलिया शहर के अपूर्वा हॉस्पिटल में इलाज कराने पहुंची थी। जहां पथरी ऑपरेशन किया गया और इसके बाद अनीषा की मौत हो गई थी।
अनीषा की मौत के बाद परिजनों सहित लोगों ने समुचित कार्रवाई को लेकर हंगामा किया था। पांच चिकित्सकों के विरूद्ध नामजद मुकदमा दर्ज होने के बाद भी अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई। लोग बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए कैंडिल मार्च करने, छात्र तथा छात्रनेताओं द्वारा चौक शहीद पार्क में गांधी प्रतिमा के समक्ष प्रदर्शन, भिक्षाटन, बूट पालिश आदि करते हुए दोषी चिकित्सकों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

