
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आतिश उपाध्याय, हल्दी, बलिया
हल्दी,बलिया. हल्दी क्षेत्र के बबुआपुर सोनवानी स्थित श्री योगी बाबा मैदान में आज सोमवार को भव्य चेतक प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस आयोजन में विभिन्न गांवों एवं दूर-दराज़ क्षेत्रों से अपने घोड़ों के साथ आए प्रतिभागियों ने अपने कौशल,प्रतिभा और दमखम का शानदार प्रदर्शन किया।
कड़े मुकाबले के बाद घोषित परिणामों में प्रथम स्थान बक्सर (बिहार)के गंगौली निवासी योगेंद्र ठाकुर के घोड़े ‘बक्सर एक्सप्रेस’,द्वितीय स्थान बिहार के केशवपुर निवासी छोटू मिश्र,तथा तृतीय स्थान बलिया के छिदी गांव निवासी परशुराम पहलवान के घोड़े ने प्राप्त किया।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE

विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर बबुआपुर निवासी सिंकू पांडेय द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त घोड़े को ₹2100 की पुरस्कार राशि देकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व ब्लॉक प्रमुख बेलहरी एवं बबुआपुर निवासी विनोद उपाध्याय उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में अधिवक्ता सुनील पांडेय, अजय पांडेय एवं कैप्टन लखन लाल यादव की गरिमामयी उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को सशक्त मंच प्रदान करते हैं और युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। विशिष्ट अतिथियों ने भी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
प्रतियोगिता का सफल संचालन एवं आयोजन बम जी पांडेय के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन एवं प्रभावशाली उद्घोषणा शिवम राय एवं विवेक तिवारी द्वारा की गई। क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, ग्रामीण एवं बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बसुधरपाह पुलिस चौकी प्रभारी अजय सिंह अपने दल-बल के साथ मुस्तैद रहे।
अंत में आयोजन समिति द्वारा सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं दर्शकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के निरंतर आयोजन का संकल्प लिया गया
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

