Ballia-पूर्व सांसद हरिनारायण राजभर पंचतत्व में विलीन, अंतिम दर्शनों के लिए उमड़ा लोगों का हुजूम

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया

बेल्थरारोड,बलिया. उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री और घोसी लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद तथा सीयर विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रहे हरिनारायण राजभर का अंतिम संस्कार सोमवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ सरयू तट पर किया गया.

रविवार को दोपहर करीब 2 बजे उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। रविवार की देर रात उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक आवास टंगुनिया लाया गया, जहां सोमवार सुबह से ही अंतिम दर्शन के लिए जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

हर वर्ग के लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।इसके बाद उनका अंतिम संस्कार महुआतर शिव स्थान सरयू नदी घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। प्रशासन की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर (सलामी) भी दी गई। उनके छोटे पुत्र अटल नारायण राजभर ने मुखाग्नि दी।

अंतिम संस्कार में उमड़ा जनसैलाब

अंतिम संस्कार स्थल पर विभिन्न दलों के नेताओं और जनप्रतिनिधियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। प्रमुख रूप से उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री अनिल राजभर, पूर्व राज्यसभा सांसद सकलदीप राजभर, पूर्व सांसद बब्बन राजभर, सलेमपुर लोकसभा के सपा सांसद रामाशंकर विद्यार्थी, सपा बैरिया विधायक जयप्रकाश अंचल, सपा पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक राम आंचल राजभर, पूर्व मंत्री छठ्ठु राम तथा सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसके अलावा पूर्व बीजेपी विधायक धनंजय कनौजिया, बीजेपी गोरख पासवान, पूर्व चेयरमैन हरि नारायण गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष अशोक मधुर, वर्तमान अध्यक्ष प्रतिनिधि दिनेश कुमार गुप्ता, सपा नेता पूर्व ब्लाक प्रमुख विजय शंकर यादव, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष  वर्तमान में प्रदेश महासचिव आद्याशंकर यादव, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश प्रमुख महासचिव अंगद यादव, अशोक राजभर सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

प्रशासन की ओर से एसडीएम शरद चौधरी एवं उभांव थाना प्रभारी निरीक्षक संजय शुक्ला भी मौके पर मौजूद रहे। स्वर्गीय हरिनारायण राजभर के निधन से क्षेत्र ने एक सरल, मिलनसार और जनप्रिय जननेता को खो दिया है। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है।

राजनीतिक जीवन का संक्षिप्त विवरण

स्वर्गीय हरिनारायण राजभर का राजनीतिक जीवन बेहद सक्रिय और प्रभावशाली रहा।वे पहली बार 1991–1992 में सीयर विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुए, जहां उन्होंने शारदानंद अंचल को हराकर जीत दर्ज की। दूसरी बार 1996–2002 में पुनः सीयर विधानसभा से विधायक बने और इस चुनाव में भी उन्होंने शारदानंद अंचल को पराजित किया। इसके बाद उन्हें 27 अक्टूबर 1997 से 8 मार्च 2002 तक उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री (कारागार, लघु सिंचाई एवं ग्रामीण विकास विभाग) बनाया गया। वर्ष 2014 में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में घोसी लोकसभा क्षेत्र से चुनाव जीतकर संसद पहुंचे। इस चुनाव में उन्होंने बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार दारा सिंह चौहान को 1,46,015 मतों से हराया। वे 2014 से 2019 तक घोसी के सांसद रहे।

 

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE