
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया
बेल्थरारोड,बलिया. खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय सीयर से सटी जगह पर एक चौंकाने वाला मामला रविवार को सामने आया है, जहां बच्चों को सरकारी योजना के तहत वितरित किए जाने वाले स्कूली बैग जलते कूड़े में दिखाई दिए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
आशंका जताई जा रही है कि इन स्कूल बैग को किसी ने कूड़े के साथ जलाने की कोशिश की है, हालांकि बलिया लाइव इसकी पुष्टि नहीं करता. जलते हुए कूड़े के बीच स्कूल बैग जिन पर शिक्षा का अधिकार लिखा हुआ है, ने गंभीर रूप ले लिया है। लोगों का कहना है कि अगर यह बैग गरीब बच्चों में बांट दिया गया होता, तो उन गरीब बच्चों के चेहरे पर मुस्कान आ जाती।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
वीडियो में सीयर क्षेत्र के इस कार्यालय परिसर में जगह-जगह कूड़े का अंबार लगा हुआ दिखता है। इसी कूड़े के ढेर में स्कूली बैग दिखाई दे रहे है। जिसने प्रशासनिक कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बैग को आग के हवाले की घटना का वायरल वीडियो के अलावे रविवार को मौके पर बच्चों के स्वास्थ्य हित में दी जाने वाली दवाईयां तथा लगभग दो दर्जन स्कूली बैग भी कूड़ों के ढेर में देखने को मिली।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने खण्ड शिक्षा अधिकारी सीयर के प्रांगड़ में बच्चों को दिये जाने वाले स्कूली बैग को जलाने का वीडियो वायरल होने के मामले को गम्भीरता से लेते हुए कहा है कि आश्चर्य है कि ऐसी घटना खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में हुई है। उन्होने दूरभाष पर बताया कि इसकी जांच के लिए जांच कमेटी कायम की गयी है जिसमें वे स्वयं भी शामिल रहेगें। यह जांच कार्यवाही विभाग के लिए एक नजीर बनेगी।
कहा कि बैग कस्तूरबा स्कूलों को दे दिया गये होते जलाए क्यों। कहा कि यह बैग टेण्डर प्रक्रिया जब होता था तभी का यह बैग है। अब तो अभिभावक के खाते में पैसा भेजा जा रहा है। फिर भी यह घटना गम्भीर है इसमें निश्चित ही कार्यवाही होनी तय है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

