ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, पांच डॉक्टरों पर हत्या का मुकदमा

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page  https://www.facebook.com/ballialivenews

आशीष दूबे, बलिया

जिला मुख्यालय स्थित चर्चित अपूर्वा नर्सिंग होम में इलाज के दौरान 24 वर्षीय महिला की मौत के बाद हड़कंप मच गया।

परिजनों की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने पांच डॉक्टरों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर को सील कर दिया है, हालांकि अन्य मरीज भर्ती होने के कारण पूरे नर्सिंग होम को सील नहीं किया गया है।

जानकारी के अनुसार, सुखपुरा थाना क्षेत्र के देवकली निवासी अनिशा पांडेय 22 मार्च को दोपहर करीब दो बजे पथरी का लेजर ऑपरेशन कराने के लिए अपूर्वा नर्सिंग होम पहुंचीं। परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के नाम पर 50 हजार रुपये जमा कराए गए और अतिरिक्त राशि की मांग की गई।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

आरोप है कि लेजर की जगह ओपन सर्जरी कर दी गई। कुछ देर बाद डॉ. ज्योत्स्ना सिंह ने बाहर आकर हालत गंभीर बताते हुए मरीज को लखनऊ ले जाने की सलाह दी, लेकिन जब परिजन अंदर पहुंचे तो महिला की मौत हो चुकी थी।

मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया है कि डॉ. ज्योत्स्ना सिंह, डॉ. अपूर्वा सिंह, डॉ. दीपक सिंह व डॉ. रोहन गुप्ता ने ऑपरेशन किया और सच्चाई छिपाने का प्रयास किया।

उनका कहना है कि लापरवाही और गलत ऑपरेशन के कारण ही अनिशा की मौत हुई। बताया गया कि अनिशा ने छह माह पूर्व ही सीजेरियन से बच्चे को जन्म दिया था।

घटना के बाद पुलिस व प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई की। हालांकि मुकदमा दर्ज होने के बावजूद अब तक किसी भी आरोपी डॉक्टर की गिरफ्तारी नहीं हुई है, जिससे सवाल उठ रहे हैं।

परिजनों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि कार्रवाई में देरी हो रही है। हाल ही में एक अन्य निजी अस्पताल में भी जच्चा-बच्चा की मौत का मामला सामने आया था, जिससे जिले में निजी अस्पतालों की कार्यप्रणाली और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_

Facebook: https://www.facebook.com/ballialivenews 

Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/

Website: https://ballialive.in/

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.