मारपीट में घायल महिला की मौत, शव पहुंचते ही गांव में हंगामा

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page  https://www.facebook.com/ballialivenews

आशीष दूबे, बलिया

नगरा चंद्रवार दुगौली गांव में मारपीट में घायल 45 वर्षीय मोतीरानी की उपचार के दौरान मौत हो गई। रविवार शाम शव गांव पहुंचते ही आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस के काफी समझाने-बुझाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

बताया जाता है कि 18 मार्च की सुबह दरवाजे पर सफाई के दौरान मोतीरानी का राजू चौहान और ललिया देवी से विवाद हो गया था। इसी दौरान उन्हें फावड़े से चोट लगी थी। प्राथमिक उपचार के बाद वह घर चली गई थीं, लेकिन बाद में हालत बिगड़ने पर उन्हें मऊ और फिर ट्रामा सेंटर रेफर किया गया, जहां रविवार को उनकी मौत हो गई।

शव गांव पहुंचते ही ग्रामीणों ने आरोपितों की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा किया। सूचना पर नगरा पुलिस के साथ सीओ आलोक कुमार गुप्ता मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।
सीओ ने बताया कि मामले में पहले से मुकदमा दर्ज है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर धाराएं बढ़ाई जाएंगी।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_

Facebook: https://www.facebook.com/ballialivenews 

Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/

Website: https://ballialive.in/

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel