Ballia-किराना की थोक दुकान में आग लगी, दुकानदार की पत्नी और बेटे की मौत, दुकानदार घायल

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आशीष दूबे, बलिया

गड़वार,बलिया. गड़वार थाना क्षेत्र के चिलकहर बाजार की एक होलसेल किराना दुकान में शनिवार-रविवार की देर रात लगी भीषण आग में मां-बेटे की मौत हो गई. दुकानदार सबको बचाने की कोशिश में बुरी तरह घायल हो गए.. अगलगी की घटना से बाजार में भगदड़ मच गई.

सूचना मिलने पर पुलिस और अग्निशमन दस्ता मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने भी घटनास्थल का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए.

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि रविवार सुबह करीब 3:30 बजे डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि चिलकहर स्थित एक व्यापारिक प्रतिष्ठान में आग लग गई है. यह मकान एक सुनसान इलाके में स्थित है, जहाँ व्यवसायी नीरज चौरसिया अपने परिवार के साथ रहते थे और थोक किराना का व्यापार करते थे.

इस वजह से भड़की आग

सूचना मिलते ही पुलिस बल और फायर ब्रिगेड की गाड़ियाँ मौके पर पहुँचीं. मकान में भारी मात्रा में रिफाइंड तेल और अन्य ज्वलनशील किराना सामान होने के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था. पुलिस अधीक्षक और अन्य उच्चाधिकारियों ने स्वयं मौके पर पहुँचकर स्थिति का जायजा लिया.

पुलिस के अनुसार इस दुखद घटना में दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है जो नीरज चौरसिया की पत्नी और नीरज चौरसिया का 4 वर्षीय बेटा है. ​बताया जा रहा है कि अत्यधिक धुएं के कारण दम घुटने से दोनों की मृत्यु हुई है. वहीं, व्यवसायी नीरज चौरसिया परिवार को बचाने में घायल हो गए.

नीरज चौरसिया के पिता के बारे में अभी कोई सुराग नहीं मिल पाया है. परिजनों के अनुसार, वे तड़के करीब 2:30 बजे मकान का ताला बंद कर कहीं बाहर गए थे, लेकिन पुलिस अभी उनकी तलाश कर रही है.

बताया आग पर काबू पा लिया गया है, हालांकि परिसर में अभी भी धुएं का गुबार बना हुआ है. पुलिस की फील्ड यूनिट और फोरेंसिक टीमें मौके पर मौजूद हैं और आग लगने के कारणों की गहनता से जाँच की जा रही है. ​एसपी ने कहा यह एक बेहद दुखद घटना है. हम हर पहलू की जाँच कर रहे हैं और फील्ड यूनिट तथ्यों को जुटाने में लगी है ताकि आग लगने के सही कारणों का पता चल सके.

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE