

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड, बलिया
बेल्थरारोड,बलिया. उभांव थाना क्षेत्र के चौकिया मार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार 26 वर्षीय अकबर, पुत्र मंजूर आलम, निवासी आजाद चौक (हिता का पूरा) थाना रसड़ा, भारत पेट्रोल पंप के सामने स्थित अलमतान रेस्टोरेंट में कर्मचारी के रूप में कार्य करता था। होली के दिन बीते 4 मार्च की रात करीब साढ़े 9 बजे वह अपनी बाइक से किसी काम से चौकिया मोड़ की ओर जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक सरकारी बस ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी और उसे रौंदते हुए आगे निकल गई।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
दुर्घटना में अकबर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल मऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी रही। स्थिति गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे वाराणसी स्थित बीएचयू ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान शनिवार की सुबह अकबर ने दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही उभांव पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि दुर्घटना के समय बस चालक और परिचालक नशे की हालत में थे और घटना के दिन डायल 112 पुलिस से भी उलझ गए थे। पुलिस ने बस चालक को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
युवक की असामयिक मौत से परिवार में शोक है। मृतक के पिता ने प्रशासन से न्याय की मांग करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

