

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
बलिया. दुबहड़ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को उदयपुरा के पास एनएच-31 से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया वही एक नाबालिग को भी अभिरक्षा में लिया। पूछताछ में पकड़े गए अभियुक्तों ने अपना नाम व पता जमशेद शेख और शहजाद उर्फ बुलेट निवासी संवरुबांध थाना दुबहड़ बताया।
पुलिस ने इनके कब्जे से कुल 116.390 ग्राम सोना और 1.549 किलोग्राम चांदी के आभूषण, 17,200 रुपये नकद तथा कंपनी के दो मोबाइल फोन बरामद किया। जिसकी कीमत 18.50 लाख रुपए बताई जा रही है। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी करते हुए आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया है।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
पुलिस के अनुसार चार मार्च 2026 को वादी ने थाना दुबहड़ में तहरीर देकर बताया था कि वह अपने परिवार के साथ पश्चिम बंगाल के आसनसोल में रहते हैं। जब वह अपने भाई के साथ अपने पैतृक घर शिवरामपुर पहुंचे तो देखा कि घर के अंदर के तीन कमरों का ताला टूटा हुआ था, जबकि मुख्य दरवाजे का ताला बंद था। अंदर जांच करने पर पता चला कि सोने के हार, कंगन, कानफूल, अंगूठी, चेन, नथिया तथा चांदी के आभूषण चोरी हो चुके हैं।
तहरीर के आधार पर दुबहड़ थाना में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम को घटना के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगाया गया। इस बाबत क्षेत्राधिकारी नगर मो. उस्मान ने बताया कि दुबहड़ पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए चोरी की घटना का खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और एक बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया गया है। चोरी के आभूषण समेत अन्य सामान भी बरामद कर लिया गया है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

