

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
बैरिया,बलिया. स्थानीय रानीगंज बाजार में करीब 45 वर्षों से रह रही दाऊदपुर थाना क्षेत्र के जगतिया निवासी किन्नर रेखा के अचानक लापता होने से इलाके में सनसनी फैल गई है। इस मामले में उनके साथी ने बैरिया थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुरानी लेन कामरहाटी थाना बेलधारिया, पश्चिम बंगाल निवासी बाबरी अंसारी ने बैरिया थाने में तहरीर देकर बताया कि मंगलवार की सुबह उसके वाहन चालक अभिजीत के पास रेखा मां का फोन आया, जिसमें उन्होंने दयाछपरा में बधाई लेने जाने की बात कही। बाबरी के अनुसार, इसके बाद वे लोग रानीगंज बाजार स्थित किराये के अपने घर पहुंचे, जहां रेखा मां नहीं मिलीं।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
काफी प्रयास के बावजूद उनका फोन पहले स्विच ऑफ मिला और बाद में रिंग जाने के बावजूद किसी ने कॉल रिसीव नहीं किया। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लग सका। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई। सीसी टीवी फुटेज के अनुसार 11:40 बजे रेखा को रानीगंज पुल के पूर्वी फाटक पर देखा गया उसके बाद से उसका लोकेशन नहीं मिला। रानीगंज चेताछपरा झाड़ी में उसका मोबाईल मिला ।
बुधवार सुबह जिले सहित अन्य जनपदों से किन्नर समुदाय के लोग रानीगंज पहुंच गए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर सभी को शांत कराया।घटना की सूचना पर भाजपा के पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे और किन्नरों से वार्ता कर आश्वासन दिया कि मामले का शीघ्र खुलासा किया जाएगा।
इधर, रानीगंज बाजार के व्यापारियों में भी घटना को लेकर आक्रोश व्याप्त है। व्यापारी जितेंद्र सर्राफ, रोशन गुप्त, प्रेमचंद सर्राफ, अनिल सोनी, पंकज वर्मा, प्रकाश मौर्य, त्रिलोकी सोनी आदि ने चेतावनी दी है कि यदि 48 घंटे के भीतर मामले का खुलासा नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
चर्चा है कि रेखा के शरीर पर लाखों रुपये के आभूषण थे। सूचना मिलते ही रेखा के भतीजे गोल्डन और उनकी भाभी असगरी पहुंच गये हैं.
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

