

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया
बेल्थरारोड,बलिया. बेल्थरारोड नगर के जीएमएएम इंटर कॉलेज में चल रही यूपी बोर्ड की परीक्षा के दौरान बुधवार को एक छात्रा अचानक अचेत होकर गिर पड़ी, जिससे परीक्षा केंद्र पर अफरा-तफरी मच गई।
यह घटना शाम की पाली में कक्षा 12 की हिंदी विषय की परीक्षा के दौरान हुई। जानकारी के अनुसार नगमा 19 वर्ष पुत्री नजरूल हक, निवासी कुंडैल नियामत अली, जीएमएएम इंटर कॉलेज की इंटरमीडिएट की छात्रा है। बुधवार को यूपी बोर्ड परीक्षा के पहले दिन वह हिंदी विषय की परीक्षा दे रही थी। लगभग तीन बजे परीक्षा हाल में अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह अचेत हो गई।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
छात्रा के अचेत होते ही विद्यालय प्रशासन और कक्ष निरीक्षकों ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया। चिकित्सकों द्वारा उपचार शुरू किया गया। करीब डेढ़ घंटे के उपचार के बाद छात्रा को होश आ गया, जिसके बाद परिजनों ने राहत की सांस ली।
प्राथमिक जांच में अत्यधिक घबराहट और कमजोरी को संभावित कारण बताया जा रहा है। फिलहाल छात्रा की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। विद्यालय प्रशासन ने छात्र-छात्राओं से परीक्षा के दौरान पर्याप्त भोजन और पानी लेने की अपील की है, ताकि ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

