Ballia-एनएच-31 पर बालू-मिट्टी लदे डंपरों की वजह से आम राहगीर बेहाल

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आतिश उपाध्याय,हल्दी, बलिया

हल्दी, बलिया. ग्रीनफील्ड परियोजना के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर बालू व मिट्टी लादकर फर्राटा भर रहे भारी-भरकम डंपर राहगीरों के लिए बेहद खतरनार साबित हो रहे हैं। तेज रफ्तार और ओवरलोड डंपरों से उड़ रही बालू-मिट्टी राहगीरों की आंखों में पड़ रही है, जिससे वाहन चालकों का संतुलन बिगड़ रहा है और दुर्घटनाओं का खतरा कई गुना बढ़ गया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, बालू-मिट्टी लदे डंपरों पर न तो तिरपाल ढका जा रहा है और न ही गति पर कोई नियंत्रण है। उड़ती धूल के कारण सड़क पर दृश्यता बेहद कम हो जाती है। दोपहिया सवार, पैदल यात्री और स्कूल जाने वाले बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। कई लोग आंखों में मिट्टी पड़ने से घायल हो चुके हैं, जबकि अब तक कई की जान डंपर की चपेट में आने से जा चुकी है और कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

लगातार हो रही दुर्घटनाओं के बावजूद प्रशासन पूरी तरह मौन नजर आ रहा है। न ट्रैफिक पुलिस की नियमित चेकिंग हो रही है और न ही ग्रीनफील्ड परियोजना से जुड़े डंपरों पर कोई कार्रवाई।

इस तरह की घटनाओं से आक्रोशित लोगों ने मांग की है कि डंपरों पर तिरपाल अनिवार्य किया जाए, ओवरलोडिंग और तेज रफ्तार पर रोक लगे, दिन के समय भारी वाहनों की आवाजाही सीमित हो तथा संवेदनशील स्थानों पर पुलिस तैनात की जाए।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE