

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
बलिया. अपराध एवं आपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में बैरिया थाना पुलिस ने एक वांछित अपराधी को गिरफ्तार किया है. आरोपी दोकटी थाने पर दर्ज दुष्कर्म और आईटी एक्ट के मामले में वांछित था.
पुलिस के मुताबिक, तीन जनवरी को वादिनी ने दोकटी थाने पर मनोज यादव पुत्र भुवन यादव (निवासी इब्राहिमाबाद, थाना बैरिया, बलिया) के खिलाफ तहरीर दिया था। आरोपी पर वादिनी के साथ अनैतिक कृत्य करने, मना करने पर अश्लील फोटो/वीडियो को सोशल मीडिया पर प्रसारित करने तथा धमकी देने का आरोप है।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
दोकटी थाना पुलिस ने धारा 64/351(3) बीएनएस व 67ए आईटी एक्ट पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही शुरू की थी। जांच निरीक्षक अपराध बैरिया अशोक दत्त त्रिपाठी ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त मनोज यादव पुत्र भुवन यादव को इब्राहिमाबाद फायर ब्रिगेड के पास से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को चालान न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक अजय कुमार व कां. विजय पटेल भी शामिल रहे।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

