

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/ballialivenews
रविशंकर पांडे, बांसडीह
नववर्ष की खुशियां बांसडीह क्षेत्र के एक परिवार के लिए मातम में बदल गईं। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के पाण्डेय के पोखरा निवासी विजय कुमार शुक्ला (36) पुत्र शिवजी शुक्ला का शव गुरुवार की शाम कांशीराम आवास के पास नाले के पानी से भरे गड्ढे में मिला। युवक बुधवार रात न्यू ईयर पार्टी से लौटते समय लापता हो गया था।
न्यू ईयर पार्टी में गए थे विजय
परिजनों के अनुसार विजय कुमार शुक्ला बुधवार की शाम अधिवक्ता गोपाल मिश्र की न्यू ईयर पार्टी में शामिल होने जी-स्टार रेस्टोरेंट, दराव गए थे। पार्टी समाप्त होने के बाद वह घर के लिए निकले, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे।
सुबह से सोशल मीडिया पर चल रही थी तलाश
रातभर खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने पर गुरुवार सुबह विजय के लापता होने की सूचना सोशल मीडिया के जरिए प्रसारित की गई। इसके बाद रिश्तेदार और परिचित अलग-अलग स्थानों पर तलाश में जुट गए।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
शाम को नाले में मिला शव
लगातार खोजबीन के दौरान गुरुवार शाम करीब आठ बजे विजय का भांजा शालू कांशीराम आवास के पास नाले तक पहुंचा, जहां पानी से भरे गड्ढे में विजय का शव पड़ा मिला। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम के लिए
मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह ने शव को बाहर निकलवाकर पंचनामा भरवाया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Facebook: https://www.facebook.com/ballialivenews
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Website: https://ballialive.in/
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

