Ballia-किसानों को दिन में भी मिलेगी बिजली, डीएम बलिया ने दिए निर्देश, मंडी में नया मक्का क्रय केंद्र भी खुलेगा

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आशीष दूबे, बलिया

बलिया. कृषि सभागार में बुधवार को सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल एक्सटेंशन (आत्मा), राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन, मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम, आत्मा गवर्निंग बोर्ड एवं जिला अधिशासी समिति की संयुक्त बैठक जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

इसमें राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन और मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम योजनान्तर्गत वर्ष 2024-25 की भौतिक व वित्तीय प्रगति तथा वर्ष 2025-26 में प्रस्तावित कार्य योजना अनुमोदन हेतु प्रस्तुत की गयी। समिति द्वारा विचारोपरान्त अनुमोदन प्रदान किया गया। मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद के सभी बी0आर0सी0 केन्द्रों पर शिक्षकों को मिलेट्स का प्रशिक्षण दिये जाने हेतु जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं उप कृषि निदेशक को निर्देशित किया गया।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

बैठक के दौरान किसानों ने मंडी में मक्का क्रय केंद्र खोलने की मांग रखी। इस पर जिलाधिकारी ने जिला विपणन अधिकारी से जानकारी ली, जिन्होंने बताया कि जनपद में वर्तमान में दो मक्का क्रय केंद्र स्थापित हैं। इस पर जिलाधिकारी ने जनपद बलिया की मंडी में एक नया मक्का क्रय केंद्र खोलने के निर्देश दिए।

किसानों ने कृषि सभागार की आवश्यकता बताते हुए 500 व्यक्तियों की क्षमता वाला सभागार बनाए जाने की मांग की। जिलाधिकारी ने जिला कृषि अधिकारी को इसके लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।

सिंचाई के मुद्दे पर किसानों ने बताया कि वर्तमान में विद्युत आपूर्ति रात में हो रही है, जबकि दिन में लगभग 10 घंटे बिजली आपूर्ति की आवश्यकता है, ताकि गेहूं की सिंचाई दिन में की जा सके। इस पर जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिया कि रात की बिजली आपूर्ति के समान ही दिन में भी व्यवस्था की जाए।

विकास खंड गड़वार के ग्राम त्रिकालपुर एवं नारायणपाली की नहर में पानी रुकने की समस्या सामने आने पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल निरीक्षण कर समाधान करने के निर्देश दिए। किसानों ने मोथा चक्रवात से फसलों को हुए नुकसान के लिए शासन स्तर से मुआवजा देने तथा जिले में मशहूर क्रय केंद्र बनाए जाने की मांग भी रखी।

वहीं ग्राम सिसोटार के किसानों ने गन्ना घोसी में विक्रय की अनुमति दिए जाने की मांग की, जिस पर जिलाधिकारी ने गन्ना अधिकारी को तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए। बैठक में नलकूप विभाग के अधिकारी की अनुपस्थिति पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए एक दिन का वेतन रोकने का आदेश दिया तथा नलकूप विभाग के कर्मचारी को निर्देश दिए कि जिले में कार्यरत नलकूप ऑपरेटरों की सूची तीन दिन के भीतर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

धान क्रय केंद्रों के संबंध में जिलाधिकारी ने किसानों के सत्यापन की स्थिति की जानकारी ली। जिला विपणन अधिकारी ने बताया कि अब तक जनपद में लगभग 11 हजार किसानों का सत्यापन किया जा चुका है। साथ ही किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।

बैठक में सीडीओ ओजस्वी राज, जिला कृषि अधिकारी मनीष कुमार सिंह, जनपद के विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, जनपद के कृषक उत्पादक संगठनों एवं एन0जी0ओं के प्रतिनिधि, भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष संतोष कुमार पाण्डेय, किसान संघ के अध्यक्ष अखिलेश सिंह तथा प्रगतिशील कृषक उपस्थित रहे।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE