

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय, बांसडीह, बलिया
बांसडीह,बलिया. जिले के कई गांव बाढ़ की चपेट में आए हैं। पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ समाजवादी पार्टी नेता रामगोविन्द चौधरी सोमवार को बांसडीह क्षेत्र में सरयू नदी पार बाढ़ और कटान की चपेट में आए चकविलियम, दियारा भागर और महाराजपुर गांव पहुंचे।
चौधरी ने कटान से जूझते लोगों की व्यथा सुनी और मौके का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार और प्रशासन पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया। रामगोविन्द चौधरी ने कहा कि सरकार समय रहते बाढ़ और कटान से बचाव के कोई ठोस उपाय नहीं करती। “जिसकी जमीन जा रही है, उसकी जमीन जा रही है, लेकिन सरकार को इसकी कोई चिंता नहीं है। अधिकारी और कर्मचारी बाढ़ आने का इंतजार करते हैं ताकि उससे लाभ कमाया जा सके।”
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि भोजपुरवा सहित कई गांवों के लोग कटान की त्रासदी से कराह रहे हैं। “आज भी लोग नदी के किनारे घर उजड़ने की पीड़ा झेल रहे हैं। कई परिवारों की खेती-बाड़ी की जमीन नदी में समा चुकी है।” रामगोविन्द चौधरी ने आरोप लगाया कि पिछले वर्ष बाढ़ और कटान से विस्थापित हुए परिवारों को अब तक बसने के लिए जमीन तक नहीं दी गई। “सरकार केवल घोषणा करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर पीड़ित परिवारों को राहत नहीं मिल पा रही है।”
ग्राम प्रधान व ग्रामीण भी रहे मौजूद
इस मौके पर ग्राम प्रधान मुनीब यादव, दीना नाथ यादव, जयकिशन, गुलाब साहनी, धर्मनाथ, श्री नारायण, बालखंडी यादव, रामायण यादव समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने मिलकर कटान पीड़ितों की समस्याओं को नेता प्रतिपक्ष के समक्ष रखा और तत्काल समाधान की मांग की।
रामगोविन्द चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार जनसमस्याओं से निपटने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। बाढ़ और कटान जैसी गंभीर समस्याओं का समाधान आज भी अधर में है। “लोग अपनी पुश्तैनी जमीन और मकान खोते जा रहे हैं, लेकिन सरकार संवेदनहीन बनी हुई है।”
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

