Skip to content
20 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • किसान दिवस पर जिलाधिकारी ने कृषि भवन में सुनी किसानों की समस्याएं
  • खेती-बारी
  • जिला जवार

किसान दिवस पर जिलाधिकारी ने कृषि भवन में सुनी किसानों की समस्याएं

जिलाधिकारी ने किसानों से अपील किया कि वह शासन स्तर से जनपद में खोले गए धान क्रय केंद्रों पर ही अपनी उपज बेचें. उन्होंने डिप्टी आरएमओ को निर्देश दिया कि धान खरीद में कोई शिकायत नहीं मिलनी चाहिए.
Central Desk 16 November, 2023 1 minute read
On Farmer's Day, District Magistrate listened to the problems of farmers in Krishi Bhavan
किसानों की समस्याओं को सुन निस्तारण के दिए निर्देश
किसान दिवस पर जिलाधिकारी ने कृषि भवन में सुनी किसानों की समस्याएं
किसानों का आरोप, नहीं कम हो रही है उनकी समस्याएं

बलिया. किसान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को कृषि भवन सभागार में किसान दिवस की बैठक आयोजित की गई. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों की शिकायतों को शीर्ष प्राथमिकता के आधार पर सुना जाए और उसका शीघ्र निस्तारण किया जाए. खासकर कृषि, सिंचाई व बिजली विभाग के अधिकारियों को विशेष रूप से किसान भाइयों की बातों का ख्याल रखने को कहा.

इस अवसर पर किसानों ने कृषि से जुड़ी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया. कुछ किसानों ने कहा कि कृषि से संबंधित भूमि विवाद के मामले राजस्व न्यायालयों में लंबे समय से लंबित हैं और अधिकारी इसके निस्तारण में तत्परता नहीं दिखा रहे हैं. जिलाधिकारी ने किसानों को इन मामलों के निस्तारण का भरोसा दिलाया. किसानों के अनुरोध पर जिलाधिकारी ने पराली प्रबंधन के लिए कृषि उपनिदेशक को पराली के बंडल बनाने वाली मशीनों को जनपद में शीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.

On Farmer's Day, District Magistrate listened to the problems of farmers in Krishi Bhavan

किसानों ने जिलाधिकारी को जनपद में कुछ स्थानों पर लो वोल्टेज, जर्जर तार, पैसा जमा है और मीटर न लगने की समस्या एवं फीडर की जैसी समस्याओं से अवगत कराया. इस पर जिलाधिकारी ने बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता से तत्काल इस व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिये.

एक किसान ने कहा कि बहुत पहले उसने बिजली का कनेक्शन को निरस्त करवाया था फिर भी बिजली का बिल आ रहा है, इस पर जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता को समिति बनाकर एक सप्ताह में मामले के निस्तारण करने के निर्देश दिए. किसानों ने डीएपी और यूरिया एवं रबी सीजन के बीजों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी से अनुरोध किया.

इस पर जिलाधिकारी ने जिला कृषि अधिकारी और सहकारी समिति के अधिकारियों से शासन से मांग पत्र जारी कर पर्याप्त मात्रा मे उपलब्धता सुनिश्चित करने और जनपद के डीलर, होलसेलर्स और रिटेलर्स की दुकानों से डीएपी उर्वरक का रेट बिंदु का सैंपल लेने का निर्देश दिया. डुप्लीकेट उर्वरक बेचने वालों पर एफआईआर दर्ज करने का निर्देश कृषि उपनिदेशक को दिया.

उन्होंने साधन सहकारी समिति/पीसीएफ के सचिवों को निर्देश दिया कि समितियों पर उपलब्ध उर्वरकों का उठान सुनिश्चित कराएं और उनके खोलने का टाइम निश्चित कर ले. ज्यादा दिन तक रखे उर्वरकों का उठान न होने पर संबंधित सचिव के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

जिलाधिकारी ने किसानों से अपील किया कि वह शासन स्तर से जनपद में खोले गए धान क्रय केंद्रों पर ही अपनी उपज बेचें. उन्होंने डिप्टी आरएमओ को निर्देश दिया कि धान खरीद में कोई शिकायत नहीं मिलनी चाहिए. सभी व्यवस्थाएं पारदर्शी और सुव्यवस्थित मानक के अनुसार होने चाहिए . मिलर के माध्यम से खरीद नहीं होनी चाहिए. शिकायत मिलने पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

 

जिलाधिकारी ने वहां उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जो भी बैठक के दौरान किसानों ने अपनी समस्याएं रखी है, उसकी अगली बैठक से पहले तक समाधान करके आएँ, तभी इस किसान दिवस की बैठक सार्थक सिद्ध होगी.

उन्होंने किसान भाइयों से अनुरोध किया कि धान और दूसरी फसलों से संबंधित पराली खेतों में कदापि न जलाएं, प्रबंधन यंत्रों या डिकम्पोजर से अवशेषों को सड़ाकर मृदा स्वास्थ्य संरक्षित करें. सरकार ने फसलों के अवशेष को खेतों में जलाने वाले किसानों पर जुर्माना लगाने का प्रावधान किया है.

अन्य किसानों ने भी अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया, जिसके समाधान के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया.

इस अवसर पर, जिला कृषि अधिकारी पवन कुमार प्रजापति, कृषि उपनिदेशक मनीष सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी संतोष यादव सहित अन्य संबंधित अधिकारी व जनपद के किसान भाई मौजूद थे.

  • बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/

Tags: बलिया न्यूज बलिया समाचार बागीबलिया

Post navigation

Previous: यातायात पुलिस ने छात्र-छात्राओं को दी नियमों की जानकारी
Next: मुलायम सिंह यादव को भारत रत्न देने की मांग को लेकर चला हस्ताक्षर अभियान

ये भी पढ़ें

Rasra murder case arrest
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • रसड़ा

हत्या की कोशिश के वॉन्टेड आरोपी को रसड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला पर किया था हमला

General Desk 19 October, 2026
Belthra Kanya poojan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महानवमी पर पूजा-अर्चना और कन्या पूजन, मंदिरों में उमड़ी भीड़

General Desk 19 October, 2026
Boundry Dispute Bansdih
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

प्लॉट पर बाउंड्री निर्माण को लेकर विवाद, सभासद समेत सात लोगों पर केस

General Desk 19 October, 2026

Recent Posts

  • हत्या की कोशिश के वॉन्टेड आरोपी को रसड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला पर किया था हमला
  • महानवमी पर पूजा-अर्चना और कन्या पूजन, मंदिरों में उमड़ी भीड़
  • प्लॉट पर बाउंड्री निर्माण को लेकर विवाद, सभासद समेत सात लोगों पर केस
  • जुआ खेलते पकड़े गए 9 लोग, पुलिस ने दो लाख से अधिक की नकदी बरामद की
  • क्षेत्र पंचायत कार्यालय के पास प्रेरणा कैंटीन की शुरुआत, महिलाओं के हाथ में संचालन, होंगी आत्मनिर्भर
  • नवरात्रि और विजयदशमी पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने दीं शुभकामनाएं, कहा बनाए रखें आपसी सौहार्द
  • भीड़भाड़ वाली जगहों पर महिलाएं कैसे रहें सुरक्षित? मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत किया गया जागरूक
  • मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, 12 नवंबर से शुरू होंगे दावे-आपत्तियां
  • दुर्गा मंदिर के स्थापना दिवस पर 151 महिलाओं का सम्मान
  • सरयू के कटान से प्रभावित गांवों के लोग बांसडीह तहसील का करेंगे घेराव, कई बैठकों के बाद आंदोलन का ऐलान
  • देवरिया-बलिया सीमा पर पुल से किशोर ने सरयू नदी में लगाई छलांग, परिजनों की डांट से नाराज था
  • संपूर्ण समाधान दिवस में नौ महिलाओं की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण
  • दादा के नाम पर पौत्र ने गांव के सरकारी स्कूल में दी स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा
  • डीएम बलिया का सख्त निर्देश, सुबह 10 बजे हर हाल में कार्यालय पहुंचें अधिकारी
  • बांसडीह क्षेत्र के गांव के पोखरे में मगरमच्छ देखे जाने की खबर से सनसनी, निगरानी बढ़ाई गई
  • बलिया की बेटी का चयन उत्तर प्रदेश अंडर 19 कबड्डी टीम में, नेशनल चैंपियनशिप खेलेगी
  • सिकंदरपुर में पकड़ा गया 22 लाख का गांजा, गाजीपुर की पुलिस टीम ने की कार्रवाई
  • बांसडीह क्षेत्र में युवक पर बाइक सवार हमलावरों ने चाकू और डंडे से किया हमला
  • घर से लापता पांच वर्षीय बच्ची का शव कुएं में मिला, पुलिस जांच में जुटी
  • भोजपुरी की नई फिल्म ‘घर का बंटवारा’ यूट्यूब चैनल पर हुई रिलीज, घर बैठे उठाएं आनंद
  • दिव्या मित्तल की सियासत में एंट्री: AK और PK से कितनी अलग हैं DM मैडम
  • बलिया में किसानों से धान खरीद के लिए इस बार बनेंगे 100 क्रय केंद्र, इस दिन से खरीदारी होगी
  • सरयू का रौद्र रूप जारी, महाराजपुर के नाहरछपरा टोले में तेज कटान, आबादी के बेहद करीब पहुंची धारा
  • दिव्यांग युवक के घर जाकर पूर्व विधायक ने भेंट की ट्राई साइकिल
  • भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

You may have missed

Rasra murder case arrest
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • रसड़ा

हत्या की कोशिश के वॉन्टेड आरोपी को रसड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला पर किया था हमला

General Desk 19 October, 2026
Belthra Kanya poojan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महानवमी पर पूजा-अर्चना और कन्या पूजन, मंदिरों में उमड़ी भीड़

General Desk 19 October, 2026
Boundry Dispute Bansdih
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

प्लॉट पर बाउंड्री निर्माण को लेकर विवाद, सभासद समेत सात लोगों पर केस

General Desk 19 October, 2026
Ballia Jua Arrest
  • Campus रिपोर्ट
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • रसड़ा

जुआ खेलते पकड़े गए 9 लोग, पुलिस ने दो लाख से अधिक की नकदी बरामद की

General Desk 19 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.