Skip to content
13 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/QLQNSZ6BKRQ?si=Rpp6OaPemgBQ5gn8
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • मोटा अनाज पैदा करने वाले जिलों में बलिया को मॉडल जिला बनाने के लिए सांसद वीरेंद्र सिंह ने दिए निर्देश
  • जिला जवार

मोटा अनाज पैदा करने वाले जिलों में बलिया को मॉडल जिला बनाने के लिए सांसद वीरेंद्र सिंह ने दिए निर्देश

 मोटा अनाज पैदा करने वाले जिलों में बलिया को मॉडल जिला बनाने के लिए सांसद वीरेंद्र सिंह ने दिए निर्देश बलिया. सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त की अध्यक्षता और राज्यसभा सांसद नीरज शेखर की सह अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विकास समन्वय समिति और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित की गई.
सेंट्रल डेस्क 4 July, 2023
MP Virendra Singh gave instructions to make Ballia a model district in coarse grain producing districts

 मोटा अनाज पैदा करने वाले जिलों में बलिया को मॉडल जिला बनाने के लिए सांसद वीरेंद्र सिंह ने दिए निर्देश

बलिया. सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त की अध्यक्षता और राज्यसभा सांसद नीरज शेखर की सह अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विकास समन्वय समिति और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित की गई. इसमें जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने निर्देश दिया कि जिस विभाग के अधिकारी अनुपस्थित हैं उनका वेतन रोका जाए और उन्हें नोटिस जारी किया जाए.

दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण ज्योति योजना के अंतर्गत सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि जर्जर तार, खराब ट्रांसफार्मर और लंबी विद्युत कटौती जैसी समस्याओं को दुरुस्त करने का निर्देश दिया. सिताबदियारा, ब्रानपुर और चांदपुरा जैसे इलाकों में विद्युत व्यवस्था की दयनीय स्थिति के बारे में अधिकारियों को अवगत कराया और कहा कि बिजली विभाग का कार्य संतोषजनक नहीं है.उन्होंने प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में जल्द से जल्द बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया.प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत उन्होंने सड़कों के मानक के अनुसार सड़क निर्माण करने का निर्देश दिया.

उन्होंने शिवालयों तक पहुंचने वाली सड़कों को तत्काल दुरुस्त करने का निर्देश दिया ताकि सावन में लोगों को जाने में किसी समस्या का सामना ना करना पड़े. उन्होंने निर्माण कार्य पूर्ण हो गई सड़कों का लोकार्पण और शिलान्यास वहां के जनप्रतिनिधियों से कराने की हिदायत दी. स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत उन्होंने शौचालय के अलावा अन्य सार्वजनिक स्थानों जैसे बस अड्डे रेलवे स्टेशन खेल के मैदान और धार्मिक स्थलों पर साफ सफाई की व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया. ग्रामीण आवास योजना में उन्होंने अति गरीब और प्राकृतिक आपदा से प्रभावित एवं सड़कों के किनारे झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले और बाढ़ से प्रभावित लोगों को प्राथमिकता के आधार पर इस योजना में शामिल करने का निर्देश दिया.

श्यामा प्रसाद मुखर्जी अर्बन मिशन के तहत शहरी क्षेत्र में बनने वाले आवासों में होने वाले भ्रष्टाचार की जांच उन्होंने कमेटी बनाकर करने का निर्देश दिया.राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल के तहत ग्राम पंचायतों में संचालित होने वाली पानी टंकियों की मानिटरिंग करने का निर्देश दिया . उन्होंने ब्लॉक स्तर पर बी डी ओ को सी डी ओ द्वारा जवाबदेही तय करने को कहा.

उन्होंने राजस्व विभाग की डिजिटल भारत भू अभिलेख आधुनिकरण कार्यक्रम और डिजिटल इंडिया लैंड रिकॉर्ड आधुनिकरण कार्यक्रम की भी समीक्षा की. उन्होंने वर्तमान में बन रहे ग्रीन फील्ड के निर्माण में किसानों के बचे मुआवजे संबंधी समस्या के समाधान का निर्देश दिया. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत उन्होंने जिला अस्पतालों में सभी प्रकार की दवाइयों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया और वहां ट्रामा सेंटर शुरू करने का आश्वासन दिया. उन्होंने हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर के निर्माण में मिलने वाली शिकायतों को सीएमओ से निस्तारण करने का निर्देश दिया.

उन्होंने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बारे में निचले स्तर के किसानों को जानकारी देने का निर्देश दिया और परंपरागत कृषि विकास योजना के अंतर्गत उन्होंने बलिया को मोटे अनाजों में मॉडल जिला बनाने पर जोर दिया.उन्होंने मनरेगा के माध्यम से खेतों में होने वाले जलजमाव को खत्म करने का निर्देश दिया जिससे खरीफ सीजन में मोटे अनाजों की अधिक से अधिक बुआई हो सके. मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना के तहत उन्होंने किसानों को संबंधित कृषि विभाग के अधिकारियों को जागरूक करने का निर्देश दिया जिससे किसान अपने खेतों की मिट्टी जांच कर सके और रासायनिक खाद की जगह कंपोस्ट खाद का प्रयोग करके खेत को बंजर होने से बचाएं.प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत कुसुम योजना के तहत सोलर पंप से सिंचाई करने पर जोर दिया जिससे खेती की लागत में कमी आ सके.

राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत वृद्धों विधवाओं और दिव्यांग लोगों को मिलने वाले पेंशन के बारे में भी उन्होंने जानकारी ली.उन्होने पशुपालन विभाग को निर्देश दिया कि वह कृषि विकास केंद्रों से संवाद करके प्रत्येक गांव के एक शिक्षित लड़के को 3 महीने की ट्रेनिंग दे. इसी प्रकार उन्होंने और अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं की भी समीक्षा की.

इस अवसर पर सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर सिंह, जिलाधिकारी रविंद्र कुमार, पुलिस अधीक्षक एस आनंद, सिकंदरपुर से विधायक जियाउद्दीन रिजवी, पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष, सीडीओ, सीएमओ, एडीएम और अन्य अधिकारी मौजूद रहे.

बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट
Tags: बलिया समाचार राज्यसभा राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम वीरेंद्र सिंह मस्त सांसद सांसद नीरज शेखर

Post navigation

Previous: बलिया में सुबह 10:00 बजे से रात 10:00 बजे तक खुली रहेगी लाइब्रेरी
Next: बलिया की खास – खास ख़बरें / 04 July 2023

ये भी पढ़ें

Thana Fefna Phephana Fefana
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल

General Desk 13 October, 2026
Belthra Ramleela starts
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला

General Desk 13 October, 2026
Akhilesh Yadav gosaipur
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत

General Desk 9 October, 2026

Recent Posts

  • ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल
  • बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला
  • भोजपुरी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया- एक्शन और रोमांस के तड़के साथ भरपूर मसालेदार फिल्म की झलक
  • उचक्कों ने महिला के पर्स से उड़ाए गहने, कोतवाली से कुछ ही दूर भीड़ वाली जगह पर वारदात
  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव
  • अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे
  • तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
  • बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का धरना जारी, ग्रामीण बोले जर्जर सड़क पर आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं
  • स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेता पहुंचेंगे बलिया
  • सरयू की लहरें निगल रहीं गांव, अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक, सरकारी कार्यों से संतुष्ट नहीं
  • झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
  • तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
  • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
  • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में बदहाल बिजली व्यवस्था की शिकायतों पर विधायक हंसूराम ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम
  • ग्राम पंचायत की ओर से स्कूल में बिछाई जा रहीं इंटरलाकॉकिंग ईंटें, बच्चों को मिलेगा साफ-सुथरा परिसर
  • गाली-गलौच और मारपीट के आरोप में महिला की शिकायत पर पड़ोसी व्यक्ति पर केस दर्ज
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में 613 करोड़ की परियोजना से बदल जाएगी तस्वीर, सरयू पर नया पुल और रेल ओवर ब्रिज निर्माण तेजी से जारी
  • गरीब, शोषित और वंचितों की आवाज थे रामगोविंद चौधरी- सैदपुरा में सपा समर्थकों ने दी श्रद्धांजलि
  • नवरात्र, दुर्गापूजा, दशहरा त्योहारों पर शांति बनाए रखने की रणनीति के लिए बैठक
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में सरयू नदी खतरे के निशान से 96 सेमी ऊपर, तटीय गांवों के लोगों की चिंता बढ़ी
  • सड़क किनारे लगे खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत, एक घायल

You may have missed

Thana Fefna Phephana Fefana
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल

General Desk 13 October, 2026
Belthra Ramleela starts
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला

General Desk 13 October, 2026
Jihadi Movie First Look
  • फोटो गैलरी
  • स्क्रीन TASTE

भोजपुरी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया- एक्शन और रोमांस के तड़के साथ भरपूर मसालेदार फिल्म की झलक

General Desk 13 October, 2026
Bansdih Mahila loot
  • CRIME डायरी
  • बांसडीह

उचक्कों ने महिला के पर्स से उड़ाए गहने, कोतवाली से कुछ ही दूर भीड़ वाली जगह पर वारदात

General Desk 13 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.