Skip to content
3 November, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • देश दुनिया
  • CM योगी ने बलिया में गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और बच्चों के अन्नप्राशन संस्कार में लिया हिस्सा
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • बलिया शहर
  • ब्रेकिंग न्यूज

CM योगी ने बलिया में गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और बच्चों के अन्नप्राशन संस्कार में लिया हिस्सा

CM योगी ने बलिया में गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और बच्चों के अन्नप्राशन संस्कार में लिया हिस्सा मुख्यमंत्री ने 3638.25 करोड़ की 144 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास बलिया जिले के जयप्रकाशनगर में 20 बेड के कोविड अस्पताल का लोकार्पण व 50 बेड के फील्ड अस्पताल का किया शिलान्यास
सेंट्रल डेस्क 21 June, 2023 1 minute read
CM Yogi took part in the baby shower of pregnant women and Annaprashan ceremony of children in Ballia

CM योगी ने बलिया में गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और बच्चों के अन्नप्राशन संस्कार में लिया हिस्सा

मुख्यमंत्री ने 3638.25 करोड़ की 144 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

बलिया जिले के जयप्रकाशनगर में 20 बेड के कोविड अस्पताल का लोकार्पण व 50 बेड के फील्ड अस्पताल का किया शिलान्यास

राज्यसभा के उप सभापति  हरिवंश के घर भी पहुंचे मुख्यमंत्री, क्षेत्र के विकास पर की चर्चा

दो नदियों के बीच होने के कारण माना जाता था अभिशाप, सरकार के प्रयास से अब साबित होगा वरदान

बलिया. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को लोकनायक जयप्रकाश नारायण के गांव सिताब दियारा जयप्रकाशनगर पहुंचे. उन्होंने वहां 3638.25 करोड़ की लागत की 144 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया.उन्होंने जयप्रकाशनगर में 20 बेड के कोविड अस्पताल का लोकार्पण व 50 बेड के फील्ड अस्पताल का शिलान्यास किया.
इस दौरान राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश के घर भी मुख्यमंत्री जी पहुंचे और इस सुदूर इलाके के विकास पर विस्तार से चर्चा की.
मुख्यमंत्री जी ने जयप्रकाशनगर स्थित प्रभावती देवी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में 20 बेड के कोविड सेंटर का उद्घाटन किया.इसके अलावा 50 बेड के फील्ड अस्पताल का भी शिलान्यास किया. उन्होंने अस्पताल परिसर में हरिशंकरी पौधे का रोपण किया. परिसर में स्थित तालाब के सम्बन्ध में उन्होंने निर्देश दिया कि इसको और बेहतर बनाया जाए, ताकि छठ पूजन आदि में भी इसका सदुपयोग हो सके.

उन्होंने विकास खण्ड-मुरलीछपरा के ग्राम पंचायत-कोड़हरा नौबरार में गर्भवती महिलाओं की गोदभराई एवं छह माह के बच्चों के अन्नप्राशन संस्कार कार्यक्रम में भी सम्मिलित हुए और बच्चों को खूब दुलार-प्यार किया.
इस अवसर पर आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री जी ने जयप्रकाशनगर क्षेत्र के महान सन्त सेवा दास, लोकनायक जयप्रकाशनारायण व पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर की स्मृतियों को प्रणाम करते हुए कहा कि आज का दिन मेरे लिए इसलिए भी और महत्वपूर्ण है, क्योंकि आज एक साथ कई कार्य सम्पन्न हो रहे हैं. आज अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दुनिया के तमाम देश भारत की ऋषि परम्परा के प्रति कृतज्ञता व्यक्त कर रहे हैं और योग को अपना रहे हैं.

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि इस क्षेत्र के महान संत सेवा दास जी ने आज से पचास वर्ष पूर्व इस क्षेत्र के लोगों के स्वास्थ्य सुविधा के क्षेत्र में कार्य किया था, इसके लिए उनको नमन करता हूं. उनके द्वारा खोला गया उस समय का अस्पताल, जो आज खण्डहर का रूप हो चुका है, उसको बेहतर बनाया जाएगा.उन्होंने कहा कि उप सभापति हरिवंश जी के कहने पर आज उनके गांव आने का सौभाग्य मिला है.

यह गांव दो नदियों के तट पर होने के कारण कभी अभिशाप माना जाता था. लेकिन हमारी सरकार के प्रयास से अब यह वरदान साबित होगा. गंगा नदी में जल मार्ग शुरू हो गया है, जिसका लाभ भी तटवर्ती लोगों को मिलेगा.नदी किनारे उत्पादित सब्जी, दाल आदि को जलमार्ग से देश-विदेश भेजने का कार्य होगा.यहां रोजगार की अपार सम्भावनाएं पैदा होंगी. मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जयप्रकाशनगर स्थित विभिन्न विद्यालयों को बेहतर बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है. इसके लिए जितनी धनराशि की आवश्यकता होगी, स्वीकृत की जाएगी.

उन्होंने कहा कि एक महापुरुष पैदा होता है तो सदियों तक उससे लोग प्रेरणा लेते हैं.जब देश का लोकतंत्र खतरे में था तो गंगा व सरयू की प्रेरणा से जयप्रकाश जी ने आंदोलन के जरिए संजीवनी देने का काम किया था. चंद्रशेखर जी ने अपनी बेबाक भाषा के माध्यम से उसे नई दिशा दी थी. अब उनके विचारों को आगे ले जाने का काम हरिवंश जी कर रहे हैं.
उप सभापति हरिवंश ने कहा कि गांधी जी के विकास का पैमाना समाज का अंतिम आदमी था. ठीक उसी तरह यह गांव जिले का सबसे अंतिम गांव है.यहां के लोगों की परेशानी मैंने नजदीक से देखी है लेकिन आज खुशी है कि यहां बेहतर अस्पताल खुला है, जहां आधुनिक मशीनें हैं, जिसके जरिए बेहतर चिकित्सा सेवा यहां के लोगों को मिल सकेगी. वह सेवा, जिसके लिए लोगों को दूर जाना पड़ता है. सबसे अच्छी बात कि यहां तीन जनपद बलिया, छपरा व आरा के लोगों को लाभ मिलेगा.

यहां के स्कूल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सौजन्य से स्मार्ट क्लास की शुरुआत हुई है, जो कि इस सुदूर क्षेत्र के लिए नई बात है. उप सभापति ने खास तौर पर अपने गांव के लोगों से पुराने दिनों की कठिनाइयों को साझा करते हुए आज हुए विकास कार्यों और मिल रही सुविधाओं से तुलना की. उन्होंने अपील किया कि जयप्रकाश जी के संघर्ष, जीवन दर्शन व उनके विचारों से सीख लें और अपने जीवन में भी अपनाएं. गांव को नशामुक्त बनाएं. गांव के युवाओं को शिक्षा के प्रति प्रेरित करें.

अंत में उन्होंने कहा कि आज इस अवसर पर जयप्रकाशनगर से दो बसें जिला मुख्यालय के लिए शुरू हुई. तमाम विकास कार्यों के जरिए मुख्यमंत्री जी ने गांव के लिए एक नया अध्याय लिखा है.जनभागीदारी से हम सब इसको आगे बढ़ाते हुए और बेहतर बनाने का प्रयास करने का संकल्प लें.

सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने जिला मुख्यालय से सुदूर जेपीनगर में बेहतर अस्पताल की सौगात देने के लिए मुख्यमंत्री व उप सभापति हरिवंश के प्रति आभार जताया. उन्होंने सोनबरसा अस्पताल में एक आयुष अस्पताल शुरू कराने का अनुरोध किया.कहा कि इससे होमियोपैथिक, यूनानी व आयुर्वेद पद्धति की चिकित्सा सेवाओं का लाभ लोगों को मिल सकेगा. उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र अब प्राकृतिक खेती का गढ़ बन गया है. प्रधानमंत्री का भी प्राकृतिक खेती व मोटे अनाज के उत्पादन पर पूरा फोकस है. सांसद ने बताया कि इस इलाके में भारी मात्रा में मक्का का उत्पादन हुआ है. इसलिए मक्का किसानों के हित में मक्के की खरीद के लिए क्रय केंद्र खोले जाने की अपील की.

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि इस लोकनायक की धरती पर मुख्यमंत्री जी का एक वर्ष के अन्दर दूसरी बार आना सौभाग्य की बात है.मेरे मामा और बैरिया के पूर्व विधायक मैनेजर सिंह ने 50 वर्ष पहले यहां के अस्पताल को लोकनायक की पत्नी प्रभावती के नाम पर नामकरण करने के लिए पत्र लिखा था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आज खुशी है कि उप सभापति हरिवंश जी ने इस कार्य को पूरा किया.
परिवहन मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री जी एक-एक कर बलिया को नई-नई सौगात दे रहे हैं. जल्द ही मेडिकल कालेज का भी शिलान्यास करने बलिया आएंगे.

राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर मिश्र, राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी, सलेमपुर सांसद रविन्द्र कुशवाहा, पूर्व सांसद भरत सिंह, क्षेत्रीय संगठन अध्यक्ष सहजानंद राय, लोकसभा क्षेत्र बलिया के प्रभारी विजय बहादुर दूबे, पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी व आनंद स्वरूप शुक्ल, पूर्व विधायक संजय यादव, शिवशंकर चौहान, छट्ठू राम, देवेंद्र यादव आदि ने भी जनसभा को सम्बोधित किया.संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा विजय बहादुर सिंह ने किया.

बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट

Tags: बलिया समाचार महान सन्त सेवा दास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुरलीछपरा मेडिकल कालेज राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर मिश्र राज्यसभा सांसद नीरज शेखर लोकनायक जयप्रकाशनारायण लोकसभा विजय बहादुर दूबे विधायक संजय यादव शिवशंकर चौहान सलेमपुर सांसद रविन्द्र कुशवाहा सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त

Post navigation

Previous: बलिया में सीएम योगी आदित्यनाथ बोले, मुझे बलिया आने का सौभाग्य मिला
Next: नन्हे कलाकारों ने पेंटिंग के माध्यम से दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश

ये भी पढ़ें

Ratnesh Shakya 1
  • Campus रिपोर्ट
  • देश दुनिया

गणितज्ञ रत्नेश कुमार ने विद्यार्थियों को बताए अपने गणितीय महासूत्र एवं नवीन तर्क, सिखाए गणित के नए आयाम

General Desk 3 November, 2026
Bansdih Arrest
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • रसड़ा

मोबाइल टॉवर से महंगी केबल काटकर चुरानेवाला आरोपी रंगे हाथों धरा गया

General Desk 2 November, 2026
Bansdih Tehsil Gherao 3
  • जिला जवार
  • बांसडीह

तीस किलोमीटर की पदयात्रा करके अपना दर्द बताने बांसडीह तहसील पहुंचे ग्रामीण, किया घेराव

General Desk 2 November, 2026

Recent Posts

  • गणितज्ञ रत्नेश कुमार ने विद्यार्थियों को बताए अपने गणितीय महासूत्र एवं नवीन तर्क, सिखाए गणित के नए आयाम
  • मोबाइल टॉवर से महंगी केबल काटकर चुरानेवाला आरोपी रंगे हाथों धरा गया
  • तीस किलोमीटर की पदयात्रा करके अपना दर्द बताने बांसडीह तहसील पहुंचे ग्रामीण, किया घेराव
  • बीस साल से बदहाल सड़क अब जाकर बनी, विधायक ने किया लोकार्पण
  • बेल्थरारोड कृषि मंडी में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया अतिक्रमण, रही अफरातफरी
  • सरयू के कटान का खौफ: अपना मकान तोड़ कर ईंट, दरवाजे, खिड़की बचाने की कोशिश में जुटे ग्रामीण
  • सरयू के कटान प्रभावित ग्रामीण करेंगे बांसडीह तहसील का घेराव, महाराजपुर से पदयात्रा करते हुए पहुंचेंगे
  • शटडाउन के बाद भी पोल पर दौड़ा करंट, फ्यूज ठीक करने चढ़ा संविदाकर्मी गंभीर रूप से झुलसा
  • मोबाइल फोन और मंगलसूत्र झपटने वाले आरोपी को जेल और जुर्माने की सजा
  • गोदाम का ताला तोड़कर 40 बोरी चावल ले उड़े चोर, ग्रामीणों को आता देख पिकअप लेकर भागे
  • पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, कांग्रेस नेताओं ने अस्पताल में मरीजों को बांटे फल
  • बेटी से छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपितों ने घर में घुस कर माता-पिता को पीटा, केस दर्ज
  • बारिश होते ही सोनाडीह फीडर से बिजली आपूर्ति ठप हुई, 21 घंटे से फाल्ट ही तलाश रहा बिजली विभाग
  • कोटे की दुकान से खाद्यान्न वितरण में धांधली की शिकायतों पर एक्शन, एसडीएम की मंजूरी के बाद केस दर्ज
  • सरयू के कहर से उजड़ रहा महाराजपुर-नाहर छपरा, दूसरे दिन भी अपने आशियाने खुद तोड़ते रहे ग्रामीण
  • युवक ने अपने माता-पिता और भाइयों पर लगाया उसकी मेहनत से अर्जित संपत्ति हड़पने और धमकी देने का आरोप
  • महाराजपुर नाहर छपरा में आबादी के बेहद करीब पहुंची सरयू की लहरें, ग्रामीण खुद तोड़ रहे आशियाना
  • रोडवेज बस और टैंकर की आमने-सामने से टक्कर, हादसे में 10 यात्री घायल, दो की हालत गंभीर
  • कथावाचिका जया किशोरी के साथ भजनों पर झूमे श्रद्धालु, भक्तिरस का किया रसपान
  • एमएलसी चुनाव नतीजों के बाद मंत्री ओमप्रकाश राजभर का सपा-कांग्रेस गठबंधन पर निशाना लेकिन अखिलेश पर दिखी नरमी
  • एमएलसी चुनाव नतीजों से जोश में समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव और सनातन पांडेय के निशाने पर आए केशव मौर्य
  • सरयू कटान से उजड़ते गांवों को बचाने के लिए उठी आवाज, ग्रामीणों ने छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा
  • महाराजपुर में सरयू का कहर जारी,दो दिन में दो बीघे से अधिक कृषि भूमि नदी में समाई
  • बलिया में पर्यावरण मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन, परिवहन मंत्री करेंगे शुभारंभ
  • सुभासपा विधायक हंसूराम ने सपा सांसद रमाशंकर राजभर से मांगा जवाब-सड़क चौड़ीकरण पर आपत्ति क्यों उठाई

You may have missed

Ratnesh Shakya 1
  • Campus रिपोर्ट
  • देश दुनिया

गणितज्ञ रत्नेश कुमार ने विद्यार्थियों को बताए अपने गणितीय महासूत्र एवं नवीन तर्क, सिखाए गणित के नए आयाम

General Desk 3 November, 2026
Bansdih Arrest
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • रसड़ा

मोबाइल टॉवर से महंगी केबल काटकर चुरानेवाला आरोपी रंगे हाथों धरा गया

General Desk 2 November, 2026
Bansdih Tehsil Gherao 3
  • जिला जवार
  • बांसडीह

तीस किलोमीटर की पदयात्रा करके अपना दर्द बताने बांसडीह तहसील पहुंचे ग्रामीण, किया घेराव

General Desk 2 November, 2026
Hansuram MLA Road Lokarpan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बीस साल से बदहाल सड़क अब जाकर बनी, विधायक ने किया लोकार्पण

General Desk 2 November, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियाब्रेकिंगन्यूज़ बलिया लाइव बलिया समाचार बलियासमाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.