Skip to content
2 November, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • बलिया LIVE NEWS SHORTS 
  • जिला जवार
  • न्यूज़ Shorts

बलिया LIVE NEWS SHORTS 

नमस्कार! बलिया लाइव  NEWS SHORTS में आप सभी का स्वागत है – न्यूज SHORTS में  जिला जवार से लेकर बलिया के आस पास और बहरवासुओं के मतलब की खास खास खबरों के लिए जब भी मौका मिले ballialive.in विजिट करें.
Assignment Desk 9 January, 2023 1 minute read
blanket Distribution_01

नमस्कार! बलिया लाइव  NEWS SHORTS में आप सभी का स्वागत है – न्यूज SHORTS में  जिला जवार से लेकर बलिया के आस पास और बहरवासुओं के मतलब की खास खास खबरों के लिए जब भी मौका मिले ballialive.in विजिट करें.

  • जे एन सी यू में दीक्षांत समारोह आज, आयोजन की तैयारी पूरी [Full Post]
  • रेवती रेलवेस्टेशन के सामने की चेतावनी सभा
    रेवती, बलिया. रेवती रेलवे स्टेशन को हाल्ट स्टेशन घोषित किए जाने से नाराज़ नगर रेवती सहित क्षेत्रवासियों ने रविवार के दिन रेलवे स्टेशन के बाहर चेतावनी सभा किया. इस दौरान आक्रोशित लोगों ने रेवती रेलवे स्टेशन को तत्काल पूर्ण स्टेशन के रूप में बहाल नहीं किए जाने पर आगामी 26 जनवरी से धरना प्रदर्शन तथा क्रमिक अनशन करने की चेतावनी दिया.वक्ताओं ने कहा कि रेवती रेलवे स्टेशन को पूर्ण स्टेशन के रूप में बहाल करने के लिए हमने पत्रक देने का कार्य किया.धरना प्रदर्शन भी किया लेकिन रेल विभाग के जिम्मेदारों के कानों पर जूं नहीं रेंगा.अब हम स्टेशन के लिए आर पार की लड़ाई लड़ने को तैयार हैं.रेल विभाग को यह ज्ञात होना चाहिए कि यह वही रेवती की धरती है.

जहां दो बार रेल चक्का जाम हो चुका है.13 घंटे तक हुए रेल चक्काजाम के समय रेल विभाग को खुद रेल परिचालन बंद करना पड़ा था.कहा कि जब हम ट्रेन ठहराव के लिए 13 घंटा रेल चक्का जाम कर सकते हैं तो स्टेशन के लिए हम श्रीनगर से पचरूखा तक रेल ट्रैक पर डेरा भी डालने को तैयार हैं. प्रदर्शनकारियों का ज्ञापन रेल विभाग के राजेन्द्र एवं नायब तहसीलदार बांसडीह ने सार्थक आश्वासन के साथ लिया.नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय शंकर पांडेय कनक,एडवोकेट महेश तिवारी,समाजसेवी अभिज्ञान तिवारी, महावीर तिवारी, अमित पांडेय पप्पू,अतुल पाण्डेय बबलू,भोला ओझा,लक्ष्मण पाण्डेय,श्रीभगवान यादव,डा.हरेराम यादव, विरेन्द्र गुप्ता, उमेश तिवारी, कर्मवीर तिवारी,संजीव चौरसिया, सुरेंद्र चौहान, विवेक तिवारी,राजेश गुप्ता,शांतिल गुप्ता,विदेश तिवारी, प्रधान राकेश यादव,शादाब जी आदि रहे.अध्यक्षता अरूण पाण्डेय लोहिया एवं संचालन कामरेड ओमप्रकाश कुंवर मुन्नू ने किया.
रेवती से पुष्पेंद्र तिवारी सिंधु की रिपोर्ट

  • विटामिन बी की कमी से मानसिक रोग का खतरा: प्रो.वंदना राय

व्यस्त दिनचर्या, फास्ट फूड के कारण हो रही है समस्या
भारतीय विज्ञान कांग्रेस के व्याख्यान में बोलीं प्रो. राय

में बायोटेक्नोलॉजी विभाग की पूर्व संकायाध्यक्ष और विभागाध्यक्ष प्रो. वंदना राय ने कहा कि आजकल की व्यस्त दिनचर्या, फास्ट फूड के प्रति बढ़ती रुचि व संतुलित आहार का अभाव लोगों में स्वास्थ्य संबंधी समस्या पैदा कर रही है. इससे शरीर में विटामिन बी और पोषक तत्वों की कमी और उनके स्तर में गिरावट से अनेक प्रकार की बीमारियों को हम आमंत्रित कर रहे हैं. शरीर में विटामिन बी के कमी से होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं जैसे रक्त कोशिकाओं की कमी, थकान, कमजोरी वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है. इसके नजरअंदाज करने से लोगों में स्वास्थ्य संबंधी समस्या बढ़ रही है.

प्रोफेसर राय नागपुर में 108 वें भारतीय विज्ञान कांग्रेस आरटी एम विश्वविद्यालय नागपुर में आमंत्रित व्याख्यान में बोल रहीं थीं. उन्होंने कहा कि वयस्कों को प्रतिदिन 400 माइक्रोग्राम की बच्चों को 150-300 माइक्रोग्राम व गर्भवती और स्तनपान करने वाली महिलाओं को 500 माइक्रोग्राम से 600 माइक्रोग्राम तक फोलेट की आवश्यकता होती हैकिंतु लोगों में इसके प्रति जागरूकता का अभाव होने के कारण लोग ध्यान नहीं देते है न ही इसकी जाँच कराते हैं. इससे न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट, क्लेफ्ट लिप एंड पैलेट, अनेक मानसिक रोगों व कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है. शोधकर्ताओं के अनुसार जानकारी का अभाव इस समस्या को बढ़ा रहा है .फोलेट हरी पत्तेदार सब्जियों, ताजे फलों, ब्रोकलि, मूंगफली, अखरोट इत्यादि में पाया जाता है.इस वर्ष के भारतीय विज्ञान कांग्रेस का विषय “महिला सशक्तिकरण के साथ सतत् विकास के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी” है.
इसी क्रम को परिभाषित करते हुए प्रो वंदना राय ने देश में भोजन में विटामिन के महत्व के प्रति लोगों को विशेष कर महिलाओं व बच्चों को जागरूक करने पर जोर दिया. कहा कि इससे हमारी आने वाली पीढ़ियां शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से स्वस्थ होकर देश की प्रगति में सहयोग कर सकेंगी.महिला स्वास्थ्य पर किये गए शोध और जागरूकता के लिए राज्य सरकार द्वारा प्रो वंदना राय को शिक्षकश्री पुरुस्कार के साथ ही राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पुरुस्कार प्राप्त होते रहे हैं. विज्ञान कांग्रेस में बायोटेक्नोलॉजी विभाग के प्रो प्रदीप कुमार ने भी रेड सेल एंजाइमस् पॉलीमोर्फिसम् में अपना शोधपत्र प्रस्तुत किया.
यहां महत्वपूर्ण बात यह है कि भारतीय विज्ञान कांग्रेस का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया और कहा कि अगले 25 वर्षों में भारत जिस ऊंचाई पर होगा, उसमें भारत की वैज्ञानिक शक्ति की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होगी.
डॉ सुनील कुमार की रिपोर्ट

  • ठंड से राहत हेतु पुरुष एवं महिलाओं को ऊनी कंबल ओढ़ाया
    मुरली वेलफेयर सोसाइटी ने की सराहनीय पहल

बलिया .दीन दुखियों एवं निराश्रित की सेवा करना ही सर्वोच्च मानव धर्म है. इस कार्य को पूर्ण रुप से चरितार्थ करते हुए मुरली वेलफेयर सोसाइटी की सचिव एवं भाजपा नेत्री किरण सिंह ने शनिवार की रात्रि कर दिखाया. उन्होंने 9:00 बजे रात्रि के बाद नगर पालिका बलिया के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए बाबा बालेश्वर नाथ के मंदिर ,रेलवे स्टेशन ,एलआईसी रोड, चित्तू पांडे चौराहा ,सरकारी बस स्टैंड पर ठंड से कांपते हुए स्त्री एवं पुरुषों को ऊनी कंबल ओढाकर, भोजन वितरित किया. इन कार्यों में उनके साथ संस्था के संयोजक डॉक्टर ए पी सिंह ने हाथ बटाया .यह कार्य रात 9:09 बजे रात्रि से 11:00 रात्रि तक चला.
बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट

  • संघ का कार्यक्रम स्वयंसेवकों को दक्ष बनाने के लिए
    व्यक्ति एवं व्यक्तित्व निर्माण की कार्यशाला है संघ

    बलिया. 08 जनवरी 2023 को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बलिया नगर में लगने वाली दयानन्द प्रभात शाखा का वर्षोकोत्सव बड़े उत्साह के साथ मनाया गया जिसमें स्वयंसेवकों द्वारा पूर्ण गणवेश में शाखा पर वर्ष भर किये जाने वाले कार्यक्रमो का प्रदर्शन किया गया.
    प्रदर्शन के दौरान स्वयंसेवकों ने योग, दण्ड-योग, समता, खेल आदि का प्रदर्शन किया. इस अवसर पर मुख्य वक्ता बलिया विभाग के विभाग बौद्धिक शिक्षण प्रमुख जितेंद्र मिश्रा ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बारे में बताते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व्यक्ति एवं व्यक्तित्व निर्माण की कार्यशाला है. देश-भक्ति और अनुशासन वर्तमान समय में समाज की आवश्यकता है. संघ की शाखा में स्वयंसेवकों के भीतर साहस समर्पण और स्वाभिमान और देशभक्ति का भाव पैदा किया जाता है. उन्होने आगे बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ साल में छह उत्सव मनाता है. इस उत्सव के माध्यम से संघ समाज को जोड़ने का काम करता है. इसी के साथ संघ शाखाओं का वार्षिकोत्सव भी मनाता है. इसके माध्यम से स्वयंसेवकों को हर क्षेत्र में परिपूर्ण बनाने का प्रयास किया जाता है. वार्षिकोत्सव में संघ के विभिन्न कार्यक्रम होते हैं. कार्यक्रम स्वयंसेवकों को दक्ष बनाने का कार्य करते हैं.

उन्होंने बताया कि परम पूज्य डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार जी ने आज से 98 वर्ष पूर्व विजयादशमी उत्सव के अवसर पर सन 1925 को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की थी। डॉक्टर जी ने बंगाल के नेशनल मेडिकल कॉलेज से एम.बी.बी.एस की परीक्षा उतीर्ण किया था. डॉक्टर जी ने हिदुओं को संगठित करने के लिए संघ की स्थापना किया था. डॉक्टर जी के देहावसान के बाद सरसंघचालक का दायित्व परम पूज्य माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर के कंधे पर आ गया. डॉक्टर जी ने चिकित्सा की पढ़ाई करने के बाद चिकित्सक के रूप में कार्य किया परन्तु बिखरे हिंदुओं को संगठित करने व राष्ट्र सेवा हेतु उन्होंने चिकित्सक की नौकरी का परित्याग कर दिया.1925 में जब संघ का कार्य प्रारंभ हुआ, तब डॉक्टरजी की आयु 35 वर्ष की थी . तब तक उन्होने तत्कालीन स्वातंत्र्य प्राप्ति हेतु चल रहे सभी आंदोलनों और कार्यों में जिम्मेदारी की भावना से कार्य किया. संघ का कार्य प्रारंभ करने के लिये उन्होंने 12-14 वर्षों की आयु वाले कुछ किशोर स्वयंसेवकों को साथ में लेकर नागपुर के मोहिते के जर्जर बाडे का मैदान साफ करके, कबड्डी जैसे भारतीय खेल खेलना आरंभ किया। कबड्डी जैसे खेलों से शाखा का कार्य प्रारंभ होने पर डॉक्टरजी के अनेक मित्रों ने उनसे पूछा कि आप सारे कामों से मुक्त होकर इन छोटे बच्चों के साथ कबड्डी खेलने में क्यों लगे हैं? डॉक्टरजी ने उनके साथ कभी वाद विवाद या बहस नहीं की. तर्क और बुद्धि का सहारा लेकर उन्हें संघ कार्य का महत्व समझाने का प्रयास भी नहीं किया. तब तक किये गये सारे सामाजिक कार्यों से मुक्त होकर वे मोहिते बाड़े में लगने वाली सायं शाखा में किशोर स्वयंसेवकों के साथ तन्मय होकर खेलकूद में शामिल होने लगे. शाखा के कार्यक्रमों का ठीक ढंग से आयोजन करने, सारे कार्यक्रम अच्छे ढंग से बिना किसी भूल के सम्पन्न हों, इसके लिये एकाग्र चित्त हो वे संघ कार्य में जुट गये.
वे तन्मयता से विविध खेलों के कार्यक्रमों में व रंग जाते और अपने साथ किशोर स्वयंसेवकों को भी रमाने का प्रयास करते और इस प्रकार संघ की शाखा शुरू हुई.
उन्होंने आगे बताया कि डॉक्टर साहब जन्मजात देश भक्त थे. बाल्यकाल से ही बालक केशव के मन में भारत के प्रति कुदृष्टि रखने वाले विदेशी ताकतों के प्रति विरोध की भावना रखते थे. साल 1907 में रिस्ले सर्कुलर नाम से वंदे मातरम के सार्वजनिक उद्घोष पर पर पाबंदी का अन्याय पूर्ण आदेश पारित किया गया. उसके विरोध में केशव ने अपने विद्यालय में अंग्रेज निरीक्षक के सामने अपनी कक्षा के सभी विद्यार्थियों के द्वारा वंदे मातरम का उद्घोष करवाया. प्रधानाचार्य ने सभी विद्यार्थियों से पूछा कि यह किसकी शरारत है. जब किसी भी विद्यार्थी ने केशव का नाम नहीं बताया तो यह फैसला किया गया कि स्कूल बंद कर दिया जाए. सबके सामने यह सोच कर कि इस तरह सभी विद्यार्थियों की पढ़ाई रुक जाएगी स्वयं आकर बताया कि यह मेरे निर्देश पर किया गया है. तब केशव से माफी मांगने के लिए दबाव बनाया गया. माफी मांगने से इनकार करने पर बालक केशव को स्कूल से निष्कासित कर दिया गया.
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कार्यवाह हरनाम जी द्वारा किया गया. मुख्य शिक्षक बलिया के जिला शारीरिक शिक्षण प्रमुख सत्यव्रत थे.एकलगीत अखिलेश जी द्वारा व अमृत वचन अनमोल तिवारी जी द्वारा किया गया. अतिथियों का परिचय जिला सेवा प्रमुख डॉ. संतोष तिवारी ने कराया.
इस अवसर पर दयानन्द शाखा के स्वयंसेवक के साथ अन्य स्वयंसेवक व समाज के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.
उपरोक्त जानकारी जिला प्रचार प्रमुख मारुति नन्दन द्वारा दी गयी.
बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट

 

  • पूर्व मंत्री विक्रमादित्य पांडेय की स्मृति में समाजसेवी ने निराश्रित विधवाओं को ओढ़ाया गर्म ऊनी शॉल एवं वितरित किया फल

दुबहर, बलिया. शिक्षा जगत के पुरोधा एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री स्वर्गीय विक्रमादित्य पांडेय की स्मृति में नगवा निवासी सामाजिक चिंतक बब्बन विद्यार्थी ने रविवार को अखार-नगवा ढाला स्थित मंगल पांडेय विचार मंच सेवा समिति के कैंप कार्यालय पर कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए दर्जनों निराश्रित विधवाओं को गर्म वुलेन शॉल, फल एवं मास्क का वितरण किया. इस कड़कड़ाती ठंड में गर्म वुलेन शॉल एवं फल पाकर जरूरतमंद विधवाओं ने राहत महसूस किया तथा श्री विद्यार्थी को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं प्रदान कीं.

इस मौके पर मंगल पांडे विचार मंच के अध्यक्ष केके पाठक ने कहा कि इस कड़कड़ाती ठंड में सामाजिक चिंतक श्री विद्यार्थी द्वारा निराश्रित विधवाओं को गर्म कपड़े तथा फल प्रदान करना बहुत ही नेक प्रशंसनीय एवं सामाजिक दृष्टिकोण से सराहनीय कार्य है. इस असहनीय ठंड में हर समर्थवान व्यक्ति को जरूरतमंदों की सेवा करने के लिए आगे आना चाहिए. गौरतलब है कि प्रत्येक वर्ष सामाजिक चिंतक श्री विद्यार्थी शहीद मंगल पांडेय इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री विक्रमादित्य पांडेय के पुण्यतिथि के पहले पड़ने वाले रविवार को प्राथमिक विद्यालय के गरीब बच्चों में पाठ्य सामग्री व स्टेशनरी तथा निराश्रित विधवाओं में गर्म वुलेन कपड़े तथा फलों का वितरण करते आ रहे है.
इस मौके पर डॉ सुरेशचंद्र प्रसाद, नागेंद्र तिवारी, गोविंद पाठक, रणजीत सिंह, कुलदीप दुबे, पन्नालाल गुप्ता, अन्नपूर्णानंद तिवारी, रमेश चंद्र गुप्ता, संदीप गुप्ता, नितेश पाठक, श्रीभगवान साहनी, अजीत पाठक सोनू, धीरज यादव, संजय जायसवाल आदि मौजूद रहें.
बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट

Tags: बलिया समाचार रेवती विश्वविद्यालय

Post navigation

Previous: जे एन सी यू में दीक्षांत समारोह, आयोजन की तैयारी पूरी
Next: आमने सामने की टक्कर में बाइक सवार की मौत

ये भी पढ़ें

Bansdih Arrest
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • रसड़ा

मोबाइल टॉवर से महंगी केबल काटकर चुरानेवाला आरोपी रंगे हाथों धरा गया

General Desk 2 November, 2026
Bansdih Tehsil Gherao 3
  • जिला जवार
  • बांसडीह

तीस किलोमीटर की पदयात्रा करके अपना दर्द बताने बांसडीह तहसील पहुंचे ग्रामीण, किया घेराव

General Desk 2 November, 2026
Hansuram MLA Road Lokarpan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बीस साल से बदहाल सड़क अब जाकर बनी, विधायक ने किया लोकार्पण

General Desk 2 November, 2026

Recent Posts

  • मोबाइल टॉवर से महंगी केबल काटकर चुरानेवाला आरोपी रंगे हाथों धरा गया
  • तीस किलोमीटर की पदयात्रा करके अपना दर्द बताने बांसडीह तहसील पहुंचे ग्रामीण, किया घेराव
  • बीस साल से बदहाल सड़क अब जाकर बनी, विधायक ने किया लोकार्पण
  • बेल्थरारोड कृषि मंडी में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया अतिक्रमण, रही अफरातफरी
  • सरयू के कटान का खौफ: अपना मकान तोड़ कर ईंट, दरवाजे, खिड़की बचाने की कोशिश में जुटे ग्रामीण
  • सरयू के कटान प्रभावित ग्रामीण करेंगे बांसडीह तहसील का घेराव, महाराजपुर से पदयात्रा करते हुए पहुंचेंगे
  • शटडाउन के बाद भी पोल पर दौड़ा करंट, फ्यूज ठीक करने चढ़ा संविदाकर्मी गंभीर रूप से झुलसा
  • मोबाइल फोन और मंगलसूत्र झपटने वाले आरोपी को जेल और जुर्माने की सजा
  • गोदाम का ताला तोड़कर 40 बोरी चावल ले उड़े चोर, ग्रामीणों को आता देख पिकअप लेकर भागे
  • पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, कांग्रेस नेताओं ने अस्पताल में मरीजों को बांटे फल
  • बेटी से छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपितों ने घर में घुस कर माता-पिता को पीटा, केस दर्ज
  • बारिश होते ही सोनाडीह फीडर से बिजली आपूर्ति ठप हुई, 21 घंटे से फाल्ट ही तलाश रहा बिजली विभाग
  • कोटे की दुकान से खाद्यान्न वितरण में धांधली की शिकायतों पर एक्शन, एसडीएम की मंजूरी के बाद केस दर्ज
  • सरयू के कहर से उजड़ रहा महाराजपुर-नाहर छपरा, दूसरे दिन भी अपने आशियाने खुद तोड़ते रहे ग्रामीण
  • युवक ने अपने माता-पिता और भाइयों पर लगाया उसकी मेहनत से अर्जित संपत्ति हड़पने और धमकी देने का आरोप
  • महाराजपुर नाहर छपरा में आबादी के बेहद करीब पहुंची सरयू की लहरें, ग्रामीण खुद तोड़ रहे आशियाना
  • रोडवेज बस और टैंकर की आमने-सामने से टक्कर, हादसे में 10 यात्री घायल, दो की हालत गंभीर
  • कथावाचिका जया किशोरी के साथ भजनों पर झूमे श्रद्धालु, भक्तिरस का किया रसपान
  • एमएलसी चुनाव नतीजों के बाद मंत्री ओमप्रकाश राजभर का सपा-कांग्रेस गठबंधन पर निशाना लेकिन अखिलेश पर दिखी नरमी
  • एमएलसी चुनाव नतीजों से जोश में समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव और सनातन पांडेय के निशाने पर आए केशव मौर्य
  • सरयू कटान से उजड़ते गांवों को बचाने के लिए उठी आवाज, ग्रामीणों ने छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा
  • महाराजपुर में सरयू का कहर जारी,दो दिन में दो बीघे से अधिक कृषि भूमि नदी में समाई
  • बलिया में पर्यावरण मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन, परिवहन मंत्री करेंगे शुभारंभ
  • सुभासपा विधायक हंसूराम ने सपा सांसद रमाशंकर राजभर से मांगा जवाब-सड़क चौड़ीकरण पर आपत्ति क्यों उठाई
  • रामलीला मंचन में प्रभु श्रीराम-माता सीता विवाह के बाद एक युवक युवती का वास्तविक विवाह भी संपन्न

You may have missed

Bansdih Arrest
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • रसड़ा

मोबाइल टॉवर से महंगी केबल काटकर चुरानेवाला आरोपी रंगे हाथों धरा गया

General Desk 2 November, 2026
Bansdih Tehsil Gherao 3
  • जिला जवार
  • बांसडीह

तीस किलोमीटर की पदयात्रा करके अपना दर्द बताने बांसडीह तहसील पहुंचे ग्रामीण, किया घेराव

General Desk 2 November, 2026
Hansuram MLA Road Lokarpan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बीस साल से बदहाल सड़क अब जाकर बनी, विधायक ने किया लोकार्पण

General Desk 2 November, 2026
Belthra JCB Atikraman 2
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड कृषि मंडी में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया अतिक्रमण, रही अफरातफरी

General Desk 1 November, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियाब्रेकिंगन्यूज़ बलिया लाइव बलिया समाचार बलियासमाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.