Skip to content
31 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • लाइफ मंत्रा
  • इक्कीस हजार दीपों से जगमगया जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय
  • Campus रिपोर्ट
  • लाइफ मंत्रा

इक्कीस हजार दीपों से जगमगया जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय

बलिया . जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के सातवें स्थापना दिवस के अवसर पर त्रिदिवसीय समारोह में 22 दिसंबर 2022 दिन गुरुवार को जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा अन्तर महाविद्यालयीय प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ.
Assignment Desk 22 December, 2022 1 minute read
JNCV

बलिया . जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के सातवें स्थापना दिवस के अवसर पर त्रिदिवसीय समारोह में 22 दिसंबर 2022 दिन गुरुवार को जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा अन्तर महाविद्यालयीय प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ.

समापन समारोह के मुख्य अतिथि दयाशंकर सिंह, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) , परिवहन विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने उद्बोधन में युवाओं का आह्वान किया कि वे देश और समाज के विकास में प्राणपण से जुट जाएँ. विश्वविद्यालय विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण का कार्य करते हैं. युवाओं के सर्वांगीण विकास में खेलकूद और शिक्षणेतर गतिविधियों की महत्त्वपूर्ण भूमिका है, जिसका पूरा निर्वहन जे एन सी यू द्वारा किया जा रहा है.

मुख्य अतिथि दयाशंकर सिंह, राज्य मंत्री ( स्वंतत्र प्रभार ) परिवहन विभाग उत्तर प्रदेश एवं कुलपति प्रो. कल्पलता पाण्डेय द्वारा अंतरमहाविद्यालयीय क्रीड़ा प्रतियोगिता सत्र 2022–2023 में भाग लेने वाले महाविद्यालयों , में प्रथम स्थान पर मां नरहेजी स्नातकोत्तर महाविद्यालय , नरही , बलिया , द्वितीय स्थान पर दूजा देवी महाविद्यालय, रजौरी, सहतवार, बलिया, तृतीय स्थान पर श्री मुरली मनोहर टाउन महाविद्यालय, बलिया और चतुर्थ स्थान पर रहे सतीश चन्द्र महाविद्यालय , बलिया को पुरस्कार वितरित किया गया.

20 दिसंबर 2022 को विश्वविद्यालय परिसर एवं समस्त संकुलों द्वारा अपने परिक्षेत्र से संबंधित विजन एवम् मिशन स्टॉल का प्रदर्शन किया गया था जिसमें प्रथम स्थान पर दूजा देवी महाविद्यालय, सहतवार ,द्वितीय स्थान पर विश्वविद्यालय परिसर , तृतीय स्थान मुरली मनोहर टाउन महाविद्यालय एवं चतुर्थ स्थान पर किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय रक्सा, रतसड़, बलिया रहा.

इसी क्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘सृजन’सत्र (2022–2023) में प्रथम स्थान मुरली मनोहर टाउन महाविद्यालय, बलिया, द्वितीय स्थान गुलाब देवी महाविद्यालय , बलिया, तृतीय स्थान बांसडीह महाविद्यालय, बांसडीह बलिया तथा चतुर्थ स्थान पर विश्वविद्यालय परिसर को प्राप्त हुआ.

दीपसंध्या में विश्वविद्यालय परिसर 21 हजार दीपों से जगमगा उठा

सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रो लल्लनजी सिंह, पूर्व कुलपति, हेमवतीनंदन बहुगुणा केंद्रीय विश्वविद्यालय, श्रीनगर, गढ़वाल और विशिष्ट अतिथि अशोक कुमार पाण्डेय रहे.

प्रो. लल्लन जी सिंह ने जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय की उपलब्धियों का वर्णन करते हुए कहा कि देश में 1200 के लगभग विश्वविद्यालय हैं उनमें जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय ने 750वां स्थान प्राप्त किया है, जिसके लिए मैं विश्वविद्यालय की कुलपति को धन्यवाद देता हूंँ और उनके प्रयासों की सराहना करता हूँ . एक विश्वविद्यालय को धरातल से उठाकर ऊंचाइयों तक ले जाने में एक कुलपति को अथक परिश्रम करना पड़ता है जो कल्पलता पाण्डेय जी ने किया है. उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में नियुक्ति करना लोहे के चने चबाने के बराबर होता है किंतु कुलपति जी ने यह भी कर दिखाया है. नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए भी आपने कुलपति की प्रशंसा की .

अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए अनुशासन और एकरूपता आदि की जरूरत है न कि किसी के उकसावे की . विद्यार्थियों को सफलता के लिए अपने जीवन में अनुशासन के मार्ग पर चलना चाहिए.

कुलपति प्रो. कल्पलता पाण्डेय ने विश्वविद्यालय की नींव की बात करते हुए श्रद्धेय जननायक चंद्रशेखर , उनकी स्मृतियों और उनके विचार बिंदुओं को नमन किया . बताया कि हमें अपनी ऊर्जा का सही स्थानांतरण तथा उसका सही उपयोग करना चाहिए . आपने बताया कि ‘खेलो इंडिया’ में विश्वविद्यालय को 2 स्वर्ण पदक मिले हैं. बताया कि बच्चों के चहुँमुखी विकास के लिए शिक्षा के साथ साथ खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी अत्यंत जरूरी हैं. इसी उद्देश्य से विश्वविद्यालय में फाइन आर्ट की कक्षाएँ संचालित की जा रही हैं. आपने यह विश्वास जताया कि यह विश्वविद्यालय चंद्रशेखर के विजन के अनुरूप कार्य करते हुए विकास के पथ पर आगे बढ़ेगा.

सांस्कृतिक कार्यक्रम में शास्त्रीय नृत्य , तबला , गायन आदि के साथ बेटियों की मनोदशा को व्यक्त करता हुआ नृत्य नाटक और वृद्ध माता की दुर्दशा को बताने वाला लघु नाटक आदि प्रस्तुत किए गए. इस कार्यक्रम में विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने सहभागिता की और कार्यक्रम को सफल बनाया . कार्यक्रम का आरंभ संगीत प्राध्यापक प्रद्युम्न उपाध्याय द्वारा मंगलाचारण एवं कुलगीत की प्रस्तुति के साथ हुआ. कार्यक्रम का संचालन डाॅ सरिता पाण्डेय ने और धन्यवाद ज्ञापन डाॅ अजय कुमार चौबे ने किया.

इस अवसर पर प्रो. साहेब दुबे, प्रो. जैनेंद्र पाण्डेय, प्रो. अरविंद नेत्र पाण्डेय, प्रो. नीरजा सिंह, प्रो. फूलबदन सिंह, प्रो. गौरी शंकर दिवेदी, एसोसिएट प्रो. डाॅ पुष्पा मिश्रा, डाॅ. अजय कुमार चौबे , डाॅ. प्रियंका सिंह, डाॅ. विनीत सिंह , डाॅ. रजनी चौबे सहित परिसर एवं महाविद्यालयों के शिक्षक , कर्मचारी और विद्यार्थी उपस्थित रहे.
बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट

Tags: बलिया समाचार

Post navigation

Previous: टाउन इंटर कालेज परिसर में खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज
Next: आरोपी प्रधान व पुत्र ने अदालत में किया आत्मसमर्पण

ये भी पढ़ें

Sapa Sunil Maurya Kanhji
  • Campus रिपोर्ट
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

एमएलसी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

General Desk 20 October, 2026
Ballia Jua Arrest
  • Campus रिपोर्ट
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • रसड़ा

जुआ खेलते पकड़े गए 9 लोग, पुलिस ने दो लाख से अधिक की नकदी बरामद की

General Desk 19 October, 2026
BAnsdih College seminar 1
  • Campus रिपोर्ट
  • जिला जवार
  • बांसडीह

स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार

General Desk 22 September, 2026

Recent Posts

  • शटडाउन के बाद भी पोल पर दौड़ा करंट, फ्यूज ठीक करने चढ़ा संविदाकर्मी गंभीर रूप से झुलसा
  • मोबाइल फोन और मंगलसूत्र झपटने वाले आरोपी को जेल और जुर्माने की सजा
  • गोदाम का ताला तोड़कर 40 बोरी चावल ले उड़े चोर, ग्रामीणों को आता देख पिकअप लेकर भागे
  • पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, कांग्रेस नेताओं ने अस्पताल में मरीजों को बांटे फल
  • बेटी से छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपितों ने घर में घुस कर माता-पिता को पीटा, केस दर्ज
  • बारिश होते ही सोनाडीह फीडर से बिजली आपूर्ति ठप हुई, 21 घंटे से फाल्ट ही तलाश रहा बिजली विभाग
  • कोटे की दुकान से खाद्यान्न वितरण में धांधली की शिकायतों पर एक्शन, एसडीएम की मंजूरी के बाद केस दर्ज
  • सरयू के कहर से उजड़ रहा महाराजपुर-नाहर छपरा, दूसरे दिन भी अपने आशियाने खुद तोड़ते रहे ग्रामीण
  • युवक ने अपने माता-पिता और भाइयों पर लगाया उसकी मेहनत से अर्जित संपत्ति हड़पने और धमकी देने का आरोप
  • महाराजपुर नाहर छपरा में आबादी के बेहद करीब पहुंची सरयू की लहरें, ग्रामीण खुद तोड़ रहे आशियाना
  • रोडवेज बस और टैंकर की आमने-सामने से टक्कर, हादसे में 10 यात्री घायल, दो की हालत गंभीर
  • कथावाचिका जया किशोरी के साथ भजनों पर झूमे श्रद्धालु, भक्तिरस का किया रसपान
  • एमएलसी चुनाव नतीजों के बाद मंत्री ओमप्रकाश राजभर का सपा-कांग्रेस गठबंधन पर निशाना लेकिन अखिलेश पर दिखी नरमी
  • एमएलसी चुनाव नतीजों से जोश में समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव और सनातन पांडेय के निशाने पर आए केशव मौर्य
  • सरयू कटान से उजड़ते गांवों को बचाने के लिए उठी आवाज, ग्रामीणों ने छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा
  • महाराजपुर में सरयू का कहर जारी,दो दिन में दो बीघे से अधिक कृषि भूमि नदी में समाई
  • बलिया में पर्यावरण मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन, परिवहन मंत्री करेंगे शुभारंभ
  • सुभासपा विधायक हंसूराम ने सपा सांसद रमाशंकर राजभर से मांगा जवाब-सड़क चौड़ीकरण पर आपत्ति क्यों उठाई
  • रामलीला मंचन में प्रभु श्रीराम-माता सीता विवाह के बाद एक युवक युवती का वास्तविक विवाह भी संपन्न
  • छोड़हर में श्रीमद्भागवत कथा में जया किशोरी का कथावाचन और भजन गायन भी होगा, कलश यात्रा निकली
  • जमीन की खतौनी में अंश निर्धारण का काम धीमा, बांसडीह तहसील में 39 हजार से अधिक खाते लंबित
  • नहर पुल के पास युवती का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशनें में जुटी पुलिस
  • आईवीवाई भोजपुरी म्यूजिक अवॉर्ड 2026 में पवन सिंह बने बेस्ट मेल सिंगर, निरहुआ प्राइड ऑफ भोजपुरी
  • भाजपा प्रदेश सह प्रभारी प्रदीप वर्मा ने बलिया में बैठक कर चुनावी रणनीति पर किया मंथन
  • परिवार कुछ दिनों के लिए बाहर गया था, चोरों ने घर की नकदी और गहनों पर हाथ साफ किया

You may have missed

Pole Bijli Current Currunt
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

शटडाउन के बाद भी पोल पर दौड़ा करंट, फ्यूज ठीक करने चढ़ा संविदाकर्मी गंभीर रूप से झुलसा

General Desk 31 October, 2026
Ubhaon thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

मोबाइल फोन और मंगलसूत्र झपटने वाले आरोपी को जेल और जुर्माने की सजा

General Desk 31 October, 2026
Belthra Godam Chori
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

गोदाम का ताला तोड़कर 40 बोरी चावल ले उड़े चोर, ग्रामीणों को आता देख पिकअप लेकर भागे

General Desk 31 October, 2026
Congress Indira ji Puntithi
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, कांग्रेस नेताओं ने अस्पताल में मरीजों को बांटे फल

General Desk 31 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियाब्रेकिंगन्यूज़ बलिया लाइव बलिया समाचार बलियासमाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.