निशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर में शुगर जांच और दवा वितरण

बलिया. रेड क्रास सोसायटी बलिया के आजीवन सदस्य डॉ अमित कुमार (वैष्णवी पाली क्लिनिक, गड़वार) द्वारा पिछ्ले 5 वर्षों से जंगली बाबा धाम में धन्वन्तरि जयंती एवं जंगली बाबा मेले के शुभ अवसर पर संत श्री उड़िया बाबा के सानिध्य में निःशुल्क चिकित्सा परामर्श , शुगर जाँच एवं दवा वितरण किया जाता है।

 

प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी शिविर में सैकड़ों मरीजों साधु संतों, बच्चों एवं महिलाओं का स्वास्थ्य जाँच किया गया एवं संचारी रोगों बचने के उपाय एवं दैनिक जीवन मे स्वस्थ रहने के सरल उपाय बताया गया तथा निःशुल्क दवा वितरण किया गया। डॉ अमित कुमार गडवार में हमेशा मरीजों को निःशुल्क सेवा प्रदान करते रहते है। शिविर में दवा प्रतिनिधियों का सहयोग भी सराहनीय रहा।

(बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट)

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE