Skip to content
27 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • Uncategorised
  • गाजीपुर में ढोल नगाड़े संग गूंज रहे मोदी के जयकारे
  • Uncategorised

गाजीपुर में ढोल नगाड़े संग गूंज रहे मोदी के जयकारे

सचमुच आज सोमवार का दिन भाजपाइयों का है. गाजीपुर जनपद के आरटीआई मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम स्थल की ओर उन्हीं का रेला गुजर रहा है. उनका उत्साह, खुशी का कोई ठिकाना नहीं है. सभी ढोल, नगाड़े बजाते चल रहे हैं. लोग मोदी के नारे लगाते हुये चल रहे हैं.
News Desk 14 November, 2016 1 minute read
gzp_modi_2

गाजीपुर। सचमुच आज सोमवार का दिन भाजपाइयों का है. गाजीपुर जनपद के आरटीआई मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम स्थल की ओर उन्हीं का रेला गुजर रहा है. उनका उत्साह, खुशी का कोई ठिकाना नहीं है. सभी ढोल, नगाड़े बजाते चल रहे हैं. लोग मोदी के नारे लगाते हुये चल रहे हैं.

कार्यक्रम स्थल के मंच पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश महामंत्री स्वतंत्र देव सिंह, सांसद हरिनारायण राजभर, एमएलसी केदारनाथ सिंह तथा विशाल सिंह चंचल के अलावा महिला मोर्चा की प्रेदश अध्यक्ष स्वाति सिंह पहुंच चुकी हैं. मेजबान की भूमिका में रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा हैं. वह बार-बार व्यवस्था बनाए रखने की अपील कर रहे हैं. इसी बीच सुरक्षा के लिहाज से वायु सेना के चार विमान कार्यक्रम स्थल के ऊपर से गुजरे हैं. सिटी रेलवे स्टेशन के अलावा बने पार्किंग स्थलों पर वाहनों से भाजपा समर्थक उतर कार्यक्रम स्थल की ओर बढ़ रहे हैं. घोषित कार्यक्रम के मुताबिक प्रधानमंत्री कार्यक्रम स्थल पर सुबह 11.38 बजे हेलीकाप्टर से उतरेंगे.

gzp_modi_3

आज का दिन गाजीपुर के लिए है बहुत खास. आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आरटीआई मैदान गाजीपुर में आयोजित समारोह में मऊ-ताड़ीघाट नई लाईन के मध्य गंगा नदी पर रेल सह सड़क पुल का शिलान्‍यास, गाजीपुर सिटी-बलिया रेल खण्ड के दोहरीकरण का शिलान्यास, गाजीपुर सिटी-कोलकाता साप्ताहिक सुपरफास्ट ’शब्द भेदी’ एक्सप्रेस का शुभारम्भ तथा गाजीपुर घाट स्टेशन पर नवनिर्मित पेरिशेबल कार्गोें केन्द्र का लोकार्पण करेंगे.

राज्यपाल, उत्तर प्रदेश राम नाईक, रेल मंत्री, भारत सरकार सुरेश प्रभु, रेल राज्य मंत्री एवं संचार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), भारत सरकार मनोज सिन्हा, मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री, भारत सरकार डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय, स्वास्थ्य एवं परिवार राज्य मंत्री, भारत सरकार अनुप्रिया पटेल, पंचायती राज मंत्री, उत्तर प्रदेश राम गोविन्द चौधरी, सांसद एवं अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश केशव प्रसाद मौर्य  सांसद भरत सिंह, सांसद हरिनारायन राजभर एवं सम्मानित जनप्रतिनिधिगण की गरिमामयी उपस्थिति में यह कार्यक्रम सम्पन्न होगा. इस अवसर पर महाप्रबन्धक, पूर्वोत्तर रेलवे राजीव मिश्र, वरिष्ठ रेल अधिकारी, कर्मचारी तथा क्षेत्रीय जनता उपस्थित रहेंगे.

Post navigation

Previous: गंगा में नोट फेंकने से पाप नहीं धुल जाएगा – मोदी
Next: रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष बृजेंद्र बहादुर सिंह मुन्नू का निधन

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित
  • रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’
  • डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी
  • बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका
  • करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले
  • Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन
  • ‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन
  • डैंपनर भी नहीं रोक पाया सरयू की धार, अब घरों पर मंडरा रहा कटान का खतरा
  • बांसडीह में सपा का शक्ति प्रदर्शन, नए जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य के स्वागत में रैली जैसा माहौल
  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर
  • बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता
  • नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव
  • रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव
  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार

You may have missed

Sikandarpur Andhi Barish
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित

General Desk 26 September, 2026
sp leader ram govind chowdhary
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’

General Desk 26 September, 2026
choukia nagara accident
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर

General Desk 26 September, 2026
Ramgovind chaudhary
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • राजनीति
  • सिकंदरपुर

पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी

General Desk 26 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.