Skip to content
22 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • रेवती
  • रेवती: ऐतिहासिक शौर्य स्थल पर स्मारक बनाने के लिए जमीन का माप लिया गया
  • रेवती

रेवती: ऐतिहासिक शौर्य स्थल पर स्मारक बनाने के लिए जमीन का माप लिया गया

शौर्य स्थल के समिति के संयोजक अतुल पाण्डेय बब्लू सहित अन्य लोगों की मौजूदगी में आर्किटेक्ट इंजिनियर अभिमन्यु सिंह ने रफ ले आउट तैयार करते हुए ग्राम प्रधान चम्पा देवी से रख रखाव प्रमाण पत्र लिया गया.
Central Desk 2 September, 2022 1 minute read
Revati: Measurement of the land taken to build a memorial at the historic Shaurya Sthal

रेवती, बलिया. स्थानीय विकास खण्ड के कुशहर ग्राम सभा अन्तर्गत मुड़िकटवा स्थित ऐतिहासिक शौर्य स्थल पर स्मारक बनाने के लिए शुक्रवार के दिन शौर्य स्थल के जमीन का माप आदि कार्य पर्यटन विभाग लखनऊ की संस्तुति पर विविधा आर्किटेक्ट के साइड इंजिनियर ने किया.

 

उक्त अवसर पर शौर्य स्थल के समिति के संयोजक अतुल पाण्डेय बब्लू सहित अन्य लोगों की मौजूदगी में आर्किटेक्ट इंजिनियर अभिमन्यु सिंह ने रफ ले आउट तैयार करते हुए ग्राम प्रधान चम्पा देवी से रख रखाव प्रमाण पत्र लिया गया.

 

ज्ञातव्य हो कि सन् 1857 में पीर अली को अंग्रेजों द्वारा फांसी दिये जाने एवं ब्रिटिश सरकार की हड़प नीतियों से खफा जगदीश पुर (बिहार )के बाबू कुंवर सिंह अपनी सेना लेकर ब्रिटिश सरकार के विरुद्ध विद्रोह का डंका बजाते हुए अपनी हवेली से निकल पड़े. अस्सी वर्ष की उम्र के कुंवर बाबू को घेरने के लिए अंग्रेजी सेना उनके पीछे पड़ गई. विभिन्न अंग्रेज कैप्टनों के नेतृत्व में अंग्रेज सैनिकों के साथ कुँवर सिंह की लड़ाई आरा,दुल्लौर ,अतरौलिया,आजमगढ़ आदि में हुई.

 

वीरवर बाबू कुंवर सिंह अंग्रेज सैनिकों से लोहा लेते हुए मनियर के रास्ते कुशहर क्षेत्र में प्रवेश किए कुंवर सिंह के पीछे कप्तान डगलस की सेना लगी हुई थी. आगे-आगे कुंवर सिंह अपनी अल्प सैन्य टोली के साथ निकल रहे थे. उनके पीछे लगातार अंग्रेज सैनिक लगे हुए थे. जब इसकी भनक यहां के स्थानीय आजादी के दीवानों को लगी तो वे तुरंत बाबू कुंवर सिंह के मदद की योजना तैयार करने में लग गए.

 

रेवती, गायघाट, त्रिकालपुर,सहतवार तथा क्षेत्र के अन्य गांवों के लोगों ने बांस के नुकीले खप्चार तैयार किए तथा जिस रास्ते पर कुंवर सिंह आ रहे थे. उस रास्ते के अगल- बगल वे लोग परम्परागत हथियारों के साथ कुश के झुरमुटों तथा अरहर के खेतों में छिप गए. कुँवर बाबू की सैन्य टोली आगे बढ़ गयी. जैसे ही अंग्रेज सैनिक आए स्थानीय वीर जवानों ने छापेमार योद्धाओं की तरह उन पर टूट पड़े तथा एक-एक कर 107 अंग्रेज सैनिकों को प्राणहीन कर दिया तथा उनका शव तथा शस्त्र वहीं एक कुंए में डाल दिया. आज उस कुंए का अस्तित्व धरातल पर नहीं है. तब से इस स्थान विशेष का नाम मुड़िकटवा पड़ गया.

 

नगर रेवती के समाजसेवी अतुल उर्फ बबलू पांडेय ने  22 अप्रैल, 2010 में  अपने साथियों के साथ वीरवर बाबू के शौर्य स्थल पर तिरंगा फहराया.

 

लोगों का कहना है कि आजादी के सात दशक बीतने के बाद ही सही अब यहां शौर्य स्थल बनाकर वीरवर बाबू की प्रतिमा लग जाने की उम्मीद है.

(रेवती संवाददाता पुष्पेन्द्र तिवारी’सिंधू’की रिपोर्ट)

Tags: रेवती लखनऊ स्मारक

Post navigation

Previous: बलिया के सात विधान सभाओं के प्रत्येक मतदान स्थलों पर 4 सितम्बर को विशेष कैम्प का होगा आयोजन
Next: जिलाधिकारी ने स्कूलों के डाटा को 15 दिनों के भीतर आरटीई पोर्टल पर अपलोड करने का दिया निर्देश

ये भी पढ़ें

road accident Symbolic
  • Accident
  • जिला जवार
  • रेवती

Ballia-दो बाइकों की सामने से टक्कर, इलाज करा कर लौट रहे दंपति समेत 6 घायल, दो लोगों की हालत गंभीर

General Desk 10 August, 2026
रेलवे ट्रैक सांकेतिक चित्र
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • Front Page
  • जिला जवार
  • रेवती

Ballia-रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, दिल्ली कमाने गया था, घर लौटते समय हुई दुर्घटना

General Desk 20 July, 2026
OMveer Singh SP Ballia
  • CRIME डायरी
  • Front Page
  • जिला जवार
  • रेवती

Ballia-कामजी गोंड़ मौत मामले में एसआई  सचिन सरोज और सिपाही अंकित सिंह निलंबित, थानाध्यक्ष लाइन हाजिर

General Desk 14 July, 2026

Recent Posts

  • शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए चार केंद्रों पर होगा मतदान, 5357 मतदाता देंगे वोट
  • पांच दशक पहले शिक्षा की अलख जगाने वाले स्व. मोहन सिंह को जयंती पर किया नमन
  • मधुबन ढाला के पास अनियंत्रित होकर बाइक गड्ढे में पलटी, युवक घायल
  • तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर टूटा, आधे घंटे तक मची रही अफरा-तफरी
  • Civic Nonsense: स्पीकर फ़ोन के इस्तेमाल पर दक्षिण रेलवे की अच्छी पहल
  • एमएलसी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
  • हत्या की कोशिश के वॉन्टेड आरोपी को रसड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला पर किया था हमला
  • महानवमी पर पूजा-अर्चना और कन्या पूजन, मंदिरों में उमड़ी भीड़
  • प्लॉट पर बाउंड्री निर्माण को लेकर विवाद, सभासद समेत सात लोगों पर केस
  • जुआ खेलते पकड़े गए 9 लोग, पुलिस ने दो लाख से अधिक की नकदी बरामद की
  • क्षेत्र पंचायत कार्यालय के पास प्रेरणा कैंटीन की शुरुआत, महिलाओं के हाथ में संचालन, होंगी आत्मनिर्भर
  • नवरात्रि और विजयदशमी पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने दीं शुभकामनाएं, कहा बनाए रखें आपसी सौहार्द
  • भीड़भाड़ वाली जगहों पर महिलाएं कैसे रहें सुरक्षित? मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत किया गया जागरूक
  • मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, 12 नवंबर से शुरू होंगे दावे-आपत्तियां
  • दुर्गा मंदिर के स्थापना दिवस पर 151 महिलाओं का सम्मान
  • सरयू के कटान से प्रभावित गांवों के लोग बांसडीह तहसील का करेंगे घेराव, कई बैठकों के बाद आंदोलन का ऐलान
  • देवरिया-बलिया सीमा पर पुल से किशोर ने सरयू नदी में लगाई छलांग, परिजनों की डांट से नाराज था
  • संपूर्ण समाधान दिवस में नौ महिलाओं की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण
  • दादा के नाम पर पौत्र ने गांव के सरकारी स्कूल में दी स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा
  • डीएम बलिया का सख्त निर्देश, सुबह 10 बजे हर हाल में कार्यालय पहुंचें अधिकारी
  • बांसडीह क्षेत्र के गांव के पोखरे में मगरमच्छ देखे जाने की खबर से सनसनी, निगरानी बढ़ाई गई
  • बलिया की बेटी का चयन उत्तर प्रदेश अंडर 19 कबड्डी टीम में, नेशनल चैंपियनशिप खेलेगी
  • सिकंदरपुर में पकड़ा गया 22 लाख का गांजा, गाजीपुर की पुलिस टीम ने की कार्रवाई
  • बांसडीह क्षेत्र में युवक पर बाइक सवार हमलावरों ने चाकू और डंडे से किया हमला
  • घर से लापता पांच वर्षीय बच्ची का शव कुएं में मिला, पुलिस जांच में जुटी

You may have missed

Bansdih SDM Pushkar Mishra
  • जिला जवार
  • बांसडीह

शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए चार केंद्रों पर होगा मतदान, 5357 मतदाता देंगे वोट

General Desk 21 October, 2026
Late Mohan Singh Memory
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पांच दशक पहले शिक्षा की अलख जगाने वाले स्व. मोहन सिंह को जयंती पर किया नमन

General Desk 21 October, 2026
Madhuban Dhala Accident
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

मधुबन ढाला के पास अनियंत्रित होकर बाइक गड्ढे में पलटी, युवक घायल

General Desk 21 October, 2026
Sonadih Accident crosing
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर टूटा, आधे घंटे तक मची रही अफरा-तफरी

General Desk 21 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.