Skip to content
27 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • अध्यात्म
  • छितेश्वर नाथ मंदिर : खुदाई के दौरान ऊपर की जगह नीचे जाता रहा शिवलिंग
  • अध्यात्म

छितेश्वर नाथ मंदिर : खुदाई के दौरान ऊपर की जगह नीचे जाता रहा शिवलिंग

तपस्वी को एक दिन सपने में भोलेनाथ ने( सीता अवनी) छितौनी में होने का संकेत दिया. और कहा कि इतनी दूर मत जाओ मैं यही हुं , फिर आस पास के ग्रामीणों के सहयोग से उक्त स्थान पर खुदाई की गई . खुदाई के उपरांत छितौनी में ही इस शिवलिंग का विग्रह प्राप्त हुआ. इस शिव लिंग को ऊपर लाने का बहुत प्रयास किया गया. जब जब शिवलिग को ऊपर लाने का प्रयास होता तब तब शिवलिंग उतना ही नीचे चला जाता. तभी भगवान भोलेनाथ महात्मा के रूप में प्रकट होकर गाँव के लोगों को दर्शन देकर इसी तरह शिवलिंग की पूजा अर्चना करने की सलाह दी और इस शिवलिंग को छितेश्वर नाथ महादेव का नाम देकर अंतर्ध्यान हो गए.
Central Desk 1 August, 2022 1 minute read
During the excavation in the temple of Chiteshwar Nath Mahadev, the Shivling kept going down from above

–खुदाई के उपरांत छितौनी में ही शिवलिंग का हुआ विग्रह

–त्रेतायुग में माता सीता द्वारा स्थापित है यह शिवलिंग

–आज भी मंदिर में मौजूद हैं सन 1603 का घण्टा
बांसडीह, बलिया. पौराणिक मान्यता के अनुसार श्रावण महीने को देवों के देव महादेव भगवान शंकर का महीना माना जाता है. इस संबंध में पौराणिक कथा है कि जब सनत कुमारों ने महादेव से उन्हें श्रावण महीना प्रिय होने का कारण पूछा तो महादेव भगवान शिव ने बताया कि जब देवी सती ने अपने पिता दक्ष के घर में योगशक्ति से शरीर त्याग किया था, उससे पहले देवी सती ने महादेव को हर जन्म में पति के रूप में पाने का प्रण किया था.

 

इसी कड़ी में बांसडीह ब्लॉक अंतर्गत छितौनी (पहले सीता अवनी ) फिर बाद में छितौनी में स्थित आदि ऋषि महर्षि बाल्मिकी के आचार्यवत्व व माता सीता द्वारा स्थापित छितेश्वर नाथ महादेव शिवलिंग की स्थापना लगभग 1600ई वी हुई थी. आज भी मंदिर से 100 मीटर की दूरी पर वाल्मीकि आश्रम स्थापित है.

 

मान्यता है कि त्रेतायुग में भगवान राम ने एक धोबी के कहने पर माता सीता को बन में जाने की आज्ञा दी थी. तब माता सीता को महर्षि वाल्मीकि ने अपने आश्रम में रहने का आग्रह किया था. उसी समय माता सीता ने अपने पुत्रों लव और -कुश के जन्म के उपरांत कुशेश्वर नाथ के रूप में इस शिवलिंग को स्थापित किया था. जो आज भी छितौनी ग्राम के बगल में कुसौरा गाँव जो की कुश के नाम से ही कुसौरा पड़ा था. बाद में जब महर्षि वाल्मीकि ने इस स्थान से अपना आश्रम कही अन्यत्र स्थापित किया तो यह स्थान फिर वीरान सा हो गया तथा यह शिवलिंग धरती के नीचे दब गया. लगभग 800 सौ साल पहले छितौनी से पांच किलोमीटर दूर बहुवारा गाँव के एक तपस्वी जो हमेशा ब्रह्पुर (बिहार) में ब्रह्मशेवर नाथ शंकर महादेव का दर्शन के लिये गंगा पार जाते थे. तपस्वी को एक दिन सपने में भोलेनाथ ने( सीता अवनी) छितौनी में होने का संकेत दिया. और कहा कि इतनी दूर मत जाओ मैं यही हुं , फिर आस पास के ग्रामीणों के सहयोग से उक्त स्थान पर खुदाई की गई . खुदाई के उपरांत छितौनी में ही इस शिवलिंग का विग्रह प्राप्त हुआ. इस शिव लिंग को ऊपर लाने का बहुत प्रयास किया गया. जब जब शिवलिग को ऊपर लाने का प्रयास होता तब तब शिवलिंग उतना ही नीचे चला जाता. तभी भगवान भोलेनाथ महात्मा के रूप में प्रकट होकर गाँव के लोगों को दर्शन देकर इसी तरह शिवलिंग की पूजा अर्चना करने की सलाह दी और इस शिवलिंग को छितेश्वर नाथ महादेव का नाम देकर अंतर्ध्यान हो गए. बाद में यह नाम छितेश्वर नाथ के नाम से विख्यात हुआ ।यहां मांगी हर मुराद पूरी होती है. ऐसी एक मान्यता यह भी है कि भगवान राम लंका पर विजय प्राप्त कर अयोध्या आये तो उन पर ब्रह्महत्या का दोष लगा,राजसूय यज्ञ के दौरान जब कुश व लव ने राजसूय यज्ञ का घोड़ा बंदी बना लिया था तो भगवान राम को यहां आना पड़ा और छितौनी में ही शिव पोखरा में स्नान कर ब्रह्महत्या के दोष मुक्त हुए थे. आज भी ब्रह्महत्या के दोषी शिव पोखरा में स्नान कर दोष मुक्त हो जाते हैं. शिवलिंग का दर्शन पाने के लिये लोग बहुत दूर दूर से आते हैं. यहां रोज हजारों लोग दर्शन के लिये आते है. श्रावण मास में और शिवरात्रि में यहां मेला लगता है. लोग खूब जिलेबी और सब्जी का आनंद लेते हैं.

(बांसडीह संवाददाता रवि शंकर पांडे की रिपोर्ट)

Tags: बांसडीह मंदिर महादेव श्रीराम

Post navigation

Previous: हनुमान मंदिर से कलश यात्रा और शोभायात्रा, श्रीमद्भागवत कथा तीन बजे से
Next: सड़क की जर्जर स्थिति बनी दुर्घटना का कारण, अधिकारी बाल-बाल बचे

ये भी पढ़ें

IMG-20250620-WA0000
  • Featured Story
  • Front Page
  • UP लाइव
  • अध्यात्म
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • फोटो गैलरी
  • बेल्थरा रोड

सनातन धर्म के प्रचार में जुटे यादव बंधु, साइकिल यात्रा से पहुंचे बेल्थरारोड

Ashish 20 June, 2025
IMG-20250307-WA0004
  • अध्यात्म
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • लाइफ मंत्रा

पश्चिम बंगाल से आए कलाकारों ने विभिन्न धुनों पर किया संकीर्तन, भंडारे में सैकड़ों शामिल

Ashish 7 March, 2025
IMG-20250304-WA0009
  • Featured Story
  • अध्यात्म
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • लाइफ मंत्रा

हल्दी में ब्रह्मभोज का भंडारे का हुआ समापन

Ashish 4 March, 2025

Recent Posts

  • बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित
  • रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’
  • डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी
  • बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका
  • करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले
  • Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन
  • ‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन
  • डैंपनर भी नहीं रोक पाया सरयू की धार, अब घरों पर मंडरा रहा कटान का खतरा
  • बांसडीह में सपा का शक्ति प्रदर्शन, नए जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य के स्वागत में रैली जैसा माहौल
  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर
  • बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता
  • नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव
  • रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव
  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार

You may have missed

Sikandarpur Andhi Barish
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित

General Desk 26 September, 2026
sp leader ram govind chowdhary
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’

General Desk 26 September, 2026
choukia nagara accident
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर

General Desk 26 September, 2026
Ramgovind chaudhary
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • राजनीति
  • सिकंदरपुर

पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी

General Desk 26 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.