Skip to content
22 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • ELECTION लाइव
  • पंचायत न्यूज़
  • जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधानों के साथ की बैठक, कटहल नाले पर बने रेगुलेटर का किया निरीक्षण
  • पंचायत न्यूज़

जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधानों के साथ की बैठक, कटहल नाले पर बने रेगुलेटर का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने विजयीपुर कटहल नाले पर बने रेगुलेटर और नाले का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि नाले में जलकुंभी की मात्रा बहुत अधिक है. साथ ही आसपास के घरों का पानी भी नाले में गिर रहा है. उन्होंने अधिशासी अभियंता सिंचाई चंद्र बहादुर पटेल को निर्देश दिया कि नाले की जल्द से जल्द सफाई करा दी जाए.
Central Desk 24 June, 2022 1 minute read
The District Magistrate held a meeting with the village heads

–कटहल नाले की सफाई के लिए सभी ने दिए जरूरी सुझाव

–जलकुंभी से कम्पोजिट खाद बनाने को जागरूक करने का प्रयास

बलिया. जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने कलेक्ट्रेट सभागार में कटहल नाले के किनारे की ग्राम पंचायतों के प्रधानों के साथ बैठक की. उन्होंने नगर क्षेत्र तथा ग्रामीण क्षेत्र में फैले कटहल नाले की साफ-सफाई और उसकी मरम्मत के संबंध में बातचीत की.

 

जिलाधिकारी ने बताया कि नाले के निरीक्षण के दौरान पाया कि नाले की सफाई यदि ठीक से हो जाए तो कई समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है. लेकिन, नाले में जलकुंभी की मात्रा अधिक होने से नाले की सफाई सही से नहीं हो पा रही है. ऐसे में सभी प्रधान यह प्रयास करें कि अपनी पंचायत क्षेत्र में पड़ने वाले नाले की सफाई करवाएं. बताया कि अब चार मशीनें लगाकर सफाई की जा रही है.

 

सीडीओ प्रवीण वर्मा ने बताया कि जलकुंभी में नाइट्रोजन व फास्फोरस की मात्रा अधिक होती है, जिससे बेहतर खाद बन सकती है. इस खाद का उपयोग घरों के बगीचों में या फिर आलू की खेती में किया जा सकता है. यदि स्वयं सहायता समूह के साथ मिलकर ग्राम प्रधान इस दिशा में काम करें तो उन्हें अवश्य लाभ होगा. उसकी पैकेजिंग करके दुकानदारों को बेचा भी जा सकता है. इससे ना केवल नाले की सफाई होगी, अपितु लोगों को रोजगार मिलेगा और प्राकृतिक खेती भी होगी.

 

बैठक में ग्राम प्रधानों ने नाला सफाई के प्रति गम्भीर होने के लिए जिलाधिकारी का धन्यवाद दिया. अपने क्षेत्र में होने वाली सफाई से भी अवगत कराया. यह भी बताया कि उनके क्षेत्र में नाले से जलकुंभी निकाली जा रही है और उसे भूमि में दबाकर कंपोस्ट खाद बनाई जा रही है.

 

कुछ ग्राम प्रधानों ने सफाई के दौरान कुछ मजदूरों को त्वचा संबंधी दिक्कत होने की बात बताई जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसी स्थिति में स्थानीय सरकारी अस्पताल के चिकित्सक का भी सहयोग लिया जाए. कटहल नाले पर मेड़बंदी और उस पर पेड़ लगाने के सुझाव पर जिलाधिकारी ने कहा कि ग्राम प्रधान अपने-अपने ग्राम क्षेत्र में नाले पर मेड़बंदी अवश्य करवाएं. बैठक में एसडीएम जुनैद अहमद, एक्सईएन सिंचाई सीबी पटेल व कृषि विभाग के अधिकारी उपस्थित थे.

 

कटहल नाले पर बने रेगुलेटर का किया निरीक्षण

बलिया. जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने विजयीपुर कटहल नाले पर बने रेगुलेटर और नाले का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि नाले में जलकुंभी की मात्रा बहुत अधिक है. साथ ही आसपास के घरों का पानी भी नाले में गिर रहा है. उन्होंने अधिशासी अभियंता सिंचाई चंद्र बहादुर पटेल को निर्देश दिया कि नाले की जल्द से जल्द सफाई करा दी जाए. साथ ही मुख्य विकास अधिकारी के साथ बैठकर रेगुलेटर और इस पर बनने वाले पुल के संबंध में विस्तार से चर्चा करके उन्हें अवगत कराया जाए.

 

(बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट)

Tags: बलिया समाचार रेगुलेटर सौम्या अग्रवाल

Post navigation

Previous: एकमुश्त समाधान योजना कैंप में उपभोक्ताओं ने 1 लाख 10 हजार रुपये का बकाया बिजली बिल किया जमा
Next: बिजली विभाग के कर्मचारी को मिली जान से मारने की धमकी

ये भी पढ़ें

IMG_20260320_221834
  • CRIME डायरी
  • Front Page
  • UP लाइव
  • जिला जवार
  • पंचायत न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर
  • ब्रेकिंग न्यूज

स्वास्थ्य विभाग की सख्ती: दो अस्पताल सील, दो को नोटिस

Ashish 20 March, 2026
IMG_20260102_200017
  • ELECTION लाइव
  • UP लाइव
  • जिला जवार
  • पंचायत न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर
  • ब्रेकिंग न्यूज

25 हजार का इनामिया गो तस्कर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Ashish 2 January, 2026
DM Ballia SIR Meeting With BLO
  • Front Page
  • पंचायत न्यूज़
  • बलिया शहर

एसआईआर को लेकर डीएम बलिया ने दलों के प्रतिनिधियों के संग बैठक की, शिकायतों पर दिए जांच के आदेश

General Desk 13 November, 2025

Recent Posts

  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

You may have missed

AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा

General Desk 21 September, 2026
AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

General Desk 21 September, 2026
Veer Lorik Stachu AI Genrated
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • सिकंदरपुर

तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार

General Desk 21 September, 2026
Pushkar Mishra SDM Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस

General Desk 21 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.