Skip to content
14 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/QLQNSZ6BKRQ?si=Rpp6OaPemgBQ5gn8
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • Uncategorised
  • अमर शहीदों का भावपूर्ण स्मरण, मगर बैरिया शहीद स्मारक पर सियासत का लोचा
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • वायरल VIDEO

अमर शहीदों का भावपूर्ण स्मरण, मगर बैरिया शहीद स्मारक पर सियासत का लोचा

बैरिया बलिदान दिवस के अवसर पर शहीद स्मारक के पास लगे श्रद्धांजलि मंच पर  भाजपा के अलावे बहुजन समाज पार्टी के विनायक मौर्य व आम आदमी पार्टी के संजय सिंह बाब के अलावे अन्य राजनीतिक दलों के लोग कतरा के चले.
General Desk 18 August, 2017

​बैरिया (बलिया)। बैरिया बलिदान दिवस के अवसर पर शहीद स्मारक के पास लगे श्रद्धांजलि मंच पर  भाजपा के अलावे बहुजन समाज पार्टी के विनायक मौर्य व आम आदमी पार्टी के संजय सिंह बाब के अलावे अन्य राजनीतिक दलों के लोग कतरा के चले. परम्परागत स्वरूप के अनुसार यहाँ सर्वदलीय मंच लगता आया है. लेकिन मंच के पीछे लगे बैरिया विधायक द्वारा स्वागत वाला बैनर देख लोग स्मारक पर श्रद्धांजलि तो अर्पित किये, लेकिन मंच से कतरा कर चले.

परम्परा के अनुरूप ही अहले सुबह बैरिया कोतवाल स्मारक पर पहुंच समाधि पर चादर पुष्पांजलि अर्पित कर मन्त्रोच्चार के बीच हवन किए. वहां विधायक सुरेन्द्र नाथ सिंह भी हूमादि में शामिल रहे. उसके बाद स्मारक पर आकर श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों का तांता लग गया. जिसमें छात्र, शिक्षक, समाजसेवी व राजनीतिक दलों के लोग रहे. श्रद्धांजलि सभा के लिये पहली बार नव गठित नगर पंचायत बैरिया द्वारा व्यवस्था किया गया था, जिस व्यवस्था की तारीफ लोगों ने की.

मंच से सम्बोधित करते हुए बलिया सांसद भरत सिंह ने कहा कि सिर्फ चीन ही नहीं, दुनिया के किसी भी देश में ताकत नहीं है कि वे भारत पर हमला कर दें. इस समय चाइना की बुद्धि खराब हो गयी है. वह हमें 1962 का भारत समझ रहा है. सिर्फ तीन वर्षों के प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में ही भारत दुनिया में ताकतवर देश के रूप में उभरा है. कांग्रेस के 10 वर्ष के कार्यकाल में भारत विकास के मामलों में काफी पिछड़ गया था. लेकिन तीन वर्ष की मोदी जी के कार्यकाल में काफी कुछ बदलाव आया है. कहा वर्ष 2018 तक गाजीपुर से हाजीपुर बनने वाला फोरलेन सड़क धरातल पर दिखाई देने लगेगा. वही 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले डबल लेन रेल पटरी का कार्य भी सम्पन्न हो जाएगा. सुरेमनपुर में छपरा लखनऊ सुपरफास्ट व गोदिया एक्सप्रेस रोकवाने का कार्य भी किया जाएगा.

भदोही सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने कहा जिस देश के लोग अपने बुजुर्गों के शहादत को याद नहीं करते, उस देश का इतिहास व भूगोल बदल जाता है. कहा 1857 में ही 1942 के आंदोलन की नींव रख दी गयी थी. जिस समय भगवान को असुरों ने भगाया था, उस समय भी समाज भगवान के साथ खड़ा हुआ था. द्वापर में जब द्रौपदी के चीर हरण हो रहा था तब भी समाज पांडव के साथ खड़ा हुआ. हमारे देश के लोग सनातन धर्म को मानने वाले है. यहां युद्ध मे विजयी हुए लोगो को ही पूजा जाता है.

विधायक सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि अब प्रदेश व द्वाबा में रामराज की स्थापना हुई है. चेयरमैन प्रत्याशी शिवकुमार मंटन वर्मा ने शहीदों को नमन किया. वही बसपा नेता विनायक मौर्य ने शहीदों के इतिहास पर प्रकाश डाला. जबकि आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह बाब ने कहा कि चार माह के कार्यकाल के बाद भी दो रुपये किलो का गेहू तीन रुपये व तीन रुपये किलो का गेहू चार रुपये में बिक रहा है. थाना, ब्लाक, तहसील हर जगह भ्रष्टाचार पहले से कम होने के बजाय बढ़ गया है. कहा शहीदों के नाम पर बैरिया सुरेमनपुर सड़क मार्ग के निर्माण के लिए कितने आंदोलन हुए. लेकिन यह सड़क कम से कम शहीद दिवस के पहले तो जरूर बन जाना चाहिए था.

वही बैरिया की क्रांति गाथा सुनाते हुये पीजी कालेज सुदिष्ट पुरी के पूर्व अध्यक्ष संतोष सिंह रागिनी हत्याकांड पर बोलना शुरू ही किये कि उन्हें इस प्रकरण पर बोलने से मना किया गया. वरिष्ठ भाजपा नेता नागेन्द्र पाण्डेय ने बलिया और बैरिया के शहीदों पर विस्तार से बताते हुये श्रद्धांजलि अर्पित की. उक्त मौके पर पूर्व विधायक बिक्रमा सिंह, छात्र नेता संतोष सिंह, राजेन्द्र तिवारी, जयप्रकाश साहू, विनोद शंकर दुबे, अरुण सिंह बंटू, सुधांशू तिवारी, गामा सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, मुखदेव पाठक, रामप्रकाश सिंह, रमाकांत पांडेय आदि उपस्थित रहे. संचालन अमिताभ उपाध्याय ने किया.

सेनानी परिवार के लोगों ने पहुंच कर अर्पित की श्रद्धांजलि 

बलिया से जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराये गये बस से सेनानी परिवार के सदस्य बैरिया शहीद स्मारक पर पहुंच श्रद्धा सुमन अर्पित किये. परम्परा के अनुसार उपजिलाधिकारी बैरिया राधेश्याम पाठक बैरिया बाजार में ही सेनानी परिवार का स्वागत किये और अगवानी करते हुये स्मारक तक लाये. स्मारक पर श्रद्धांजलि के बाद सभी सेनानी परिवार के सदस्यों को तहसील के सभागार मे ले जाकर जलपान कराने के बाद विदा किये.

पूर्व सैनिकों ने फौजी अंदाज़ में अमर शहीदों को दी सलामी

पूर्व सैनिक संगठन के सदस्य पहले शहीद स्मारक के पास ही सुरुजन बाबा के पोखरा पर अपनी सभा की. फिर फौजी अंदाज़ में स्मारक पर पहुंच श्रद्धांजलि अर्पित कर वापस लौटे.
सपा ने सर्वदलीय मंच के भाजपाई करण का लगाया आरोप, किया मंच का बहिष्कार

शहीद स्मारक पर लगने वाले सर्वदलीय मंच पर सांसद भरत सिंह व विधायक सुरेन्द्र सिह का पोस्टर लगा देख समाजवादी पार्टी ने मंच के भाजपायी करण व कब्जा जमाने का आरोप लगाते हुये मंच का बहिष्कार कर दिया. पहले पूर्व विधायक जयप्रकाश अंचल अपने सपा कार्यकर्ताओं के साथ पहंचे और स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर स्मारक के पास लोगो से मिले और फिर वहां से जाकर धरम टाकीज के पास बैठ गये. पूर्व विधायक ने परम्परा के साथ दादागीरी करने का आरोप लगाया.

कुछ देर बाद राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, पूर्व विधायक सुभाष यादव, जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह, अरविन्द सेंगर, दीवान सिंह, उमेश यादव, निर्भय सिंह आदि सैकड़ों सपा कार्यकर्ता एक साथ शहीद स्मारक पर पहुँचे, श्रद्धांजलि अर्पित कर सांसद नीरज शेखर खुद ही जोरदार आवाज़ में हमारे शहीद अमर रहे और बैरिया के शहीद अमर रहे का नारा लगाने लगे. साथ के कार्यकर्ताओं ने नारा का पुरजोर आवाज़ में साथ दिया. जिससे कुछ देर तक मंच भी सन्नाटे में आ गया. फिर शहीद स्मारक से उतर कर सांसद शेखर के साथ ही सैकड़ों लोग वहां से वापस लौट गये.

बीच मे रोक कर सांसद नीरज शेखर से मंच के बहिस्कार के बाबत पूछा गया, तो बोले सर्वदलीय मंच के साथ हठधर्मी की गयी है. यहाँ की परम्परा तोड़ा गया है. यह इस क्षेत्र के परम्परा का अपमान है. स्वतन्त्रता सेनानी व जंगे आजादी के शहीद किसी दल पार्टी के व्यक्तिगत तो नहीं ? मैं इस बात को पीएम व सीएम दोनो को बताऊंगा कि परम्परा व शहीदों के सम्मान के साथ खिलवाड़ किया गया. सपा ही नहीं, अन्य भी बहुत लोग मंच से कतराये.

इस बाबत जब विधायक सुरेन्द्र नाथ सिंह से पूछा गया तो उनका कहना था कि हार से सपा वालों की बुद्धि भ्रष्ट हो गयी है. मैं विधायक हूँ तो क्या मै आगन्तुकों का स्वागत नहीं कर सकता. एक पोस्टर ही तो लगा है. इसमे अपमान की क्या बात हो गयी ? किसी को रोका थोड़े ही गया है. उन लोगों के कहने से क्या होता है. कहते रहें.

मंटन वर्मा ने निकाला तिरंगा जुलूस, जुलूस मे अपार भीड ने खींचा सबका ध्यान

बैरिया के पूर्व प्रधान स्व शिवदयाल वर्मा व प्रधान शान्ति देवी के पुत्र शिवकुमार वर्मा मंटन ने बैरिया बलिदान दिवस के अवसर पर तिरंगा जुलूस निकाल सबका ध्यान अपनी ओर खींचा. इस साल पहली बार पांच सौ से भी अधिक मोटर साइकिलों पर युवा हाथ मे तिरंगा लिए भारत माता की जय, बन्देमातरम व अमर शहीदों की जयकारे लगाते हुए पूरे बैरिया का परिक्रमा कर बैरिया चिरैया मोड़ से सांसद भरत सिंह की अगवानी करते हुए शहीद स्मारक पर पहुंचे. शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित किये. तिरंगा जुलूस इस बार का सबसे आकर्षण का विषय रहा.

Tags: बैरिया विधायक शहीद शहीद स्मारक सांसद स्वतंत्रता सेनानी

Post navigation

Previous: किसानों के हित में सोसाइटियों को पुनर्जीवित करना आवश्यक है – बाल्मीकि शास्त्री
Next: दतहां और तिलापुर डेंजर जोन के बीच घाघरा की लहरों का रौद्र रूप

ये भी पढ़ें

Thana Fefna Phephana Fefana
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल

General Desk 13 October, 2026
Belthra Ramleela starts
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला

General Desk 13 October, 2026
Akhilesh Yadav gosaipur
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत

General Desk 9 October, 2026

Recent Posts

  • ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल
  • बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला
  • भोजपुरी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया- एक्शन और रोमांस के तड़के साथ भरपूर मसालेदार फिल्म की झलक
  • उचक्कों ने महिला के पर्स से उड़ाए गहने, कोतवाली से कुछ ही दूर भीड़ वाली जगह पर वारदात
  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव
  • अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे
  • तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
  • बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का धरना जारी, ग्रामीण बोले जर्जर सड़क पर आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं
  • स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेता पहुंचेंगे बलिया
  • सरयू की लहरें निगल रहीं गांव, अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक, सरकारी कार्यों से संतुष्ट नहीं
  • झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
  • तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
  • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
  • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में बदहाल बिजली व्यवस्था की शिकायतों पर विधायक हंसूराम ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम
  • ग्राम पंचायत की ओर से स्कूल में बिछाई जा रहीं इंटरलाकॉकिंग ईंटें, बच्चों को मिलेगा साफ-सुथरा परिसर
  • गाली-गलौच और मारपीट के आरोप में महिला की शिकायत पर पड़ोसी व्यक्ति पर केस दर्ज
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में 613 करोड़ की परियोजना से बदल जाएगी तस्वीर, सरयू पर नया पुल और रेल ओवर ब्रिज निर्माण तेजी से जारी
  • गरीब, शोषित और वंचितों की आवाज थे रामगोविंद चौधरी- सैदपुरा में सपा समर्थकों ने दी श्रद्धांजलि
  • नवरात्र, दुर्गापूजा, दशहरा त्योहारों पर शांति बनाए रखने की रणनीति के लिए बैठक
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में सरयू नदी खतरे के निशान से 96 सेमी ऊपर, तटीय गांवों के लोगों की चिंता बढ़ी
  • सड़क किनारे लगे खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत, एक घायल

You may have missed

Thana Fefna Phephana Fefana
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल

General Desk 13 October, 2026
Belthra Ramleela starts
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला

General Desk 13 October, 2026
Jihadi Movie First Look
  • फोटो गैलरी
  • स्क्रीन TASTE

भोजपुरी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया- एक्शन और रोमांस के तड़के साथ भरपूर मसालेदार फिल्म की झलक

General Desk 13 October, 2026
Bansdih Mahila loot
  • CRIME डायरी
  • बांसडीह

उचक्कों ने महिला के पर्स से उड़ाए गहने, कोतवाली से कुछ ही दूर भीड़ वाली जगह पर वारदात

General Desk 13 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.